sportsjharkhand.com टीम
रांची
झारखंड ने पंजाब को 4-1 से हराकर 7वीं हॉकी इण्डिया जूनियर रास्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप के कांस्य पदक पर कब्ज़ा जमाया। भोपाल में खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में संगीता कुमारी ने 11वें, 13वें, 32वें और 55वें मिनट में चार गोल दागे जबकि पंजाब की ओर से एक मात्र गोल 4थे मिनट में गुरमेल प्रित कौर ने किया।







