sportsjharkhand.com टीम
रांची
झारखंड ओलंपिक संघ (JOA) के चुनाव को अदालत में चुनौती देने के बाद एसएम हाशमी अब आरके आनंद गुट के निशाने पर आ गये हैं। 16 साल तक सुकर्माें और कुकर्मों के साथी रहे एसएम हाशमी को संघ से निकाले जाने की रणनीति पर आरके आनंद गुट के रणनीतिकार काम करना शुरू कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार इसके लिए JOA के NRJ (NON RESIDENT JHARKHANDI) अध्यक्ष से सहमति ले ली गयी है। संभव है कि पहले उन्हें शो-काॅज जारी किया जाए और पूछा जाए कि जब JOA और IOA के संविधान के अनुसार 10 अगस्त को ही जसविंदर मजुमदार के नेतृत्व में डिस्प्यूट रिड्रेसल कमिटी का गठन कर दिया था, तो मामला वहां नहीं ले जाकर सीधे अदालत में क्यों गये ? इसके बाद एसएम हाशमी को बाहर निकाले जाने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। पता हो कि दो माह पहले JOA आरके आनंद गुट ने धनबाद जिला ओलंपिक संघ का चुनाव करा दिया और वहां अपने गुट के प्यादे को बैठा एसएम हाशमी को भविष्य की रणनीति की ओर इशारा कर दिया था।
हाशमी जी ने नियमों को तोड़ा है और ऐसे ही कारकों के कारण हाशमी जी के हस्ताक्षर से 2009 में कुछ पदाधिकारियों/सदस्यों को जेओए से बाहर निकाला गया था, अब खुद हाशमी जी की बारी है।
JOA पदाधिकारी (नाम नहीं छापने की शर्त का सम्मान करते हुए हम नाम नहीं दे रहे हैं)







