sportsjharkhand.com SPECIAL
रांची
राज्य के वैसे पूर्व खिलाड़ी जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय/राज्य स्तर पर देश व राज्य का नाम रौशन कर चुके हैं लेकिन आजीविका के अभाव में किसी तरह जीवन यापन करने को विवश हैं। वैसे पूर्व खिलाड़ियों को सरकार पेंशन देने जा रही है। सरकार पेंशन देकर पूर्व खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान करना चाहती है, जिनके वे हक़दार हैं। खेल कूद एवम युवा कार्य विभाग ऐसे पूर्व खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों की सूचि बनाने जा रहा है। यह विभाग की महती योजना है और वैसे सभी गुमनाम खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों को सुदूर ग्रामीण इलाकों से ढूंढने में सभी खेलप्रेमियों के सहयोग की अपेक्षा है।
खेल पेंशन के लिए हक़दार वही खिलाड़ी/प्रशिक्षक होंगे जो सरकार द्वारा तय निर्धनता के पैमाने को पूरा करते हों और सरकारी नौकरियों के लिए तय उम्र सीमा को पार कर चुके हों। ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जानकारी खेल विभाग के निदेशक के मेल पर kumarranendra2009@gmail.com या sportsjharkhand@gmail.com पर भी दिया जा सकता है।
सरकार पेंशन देकर पूर्व खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान करना चाहती है, जिसके वे हक़दार हैं।
अमर कुमार बाउरी, खेल मंत्री






