sportsjharkhand.com टीम
रांची
शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 14वीं SKFI झारखण्ड कराटे प्रतियोगिता में जयपाल सिंह स्टेडियम स्थित प्रशिक्षण केंद्र के कराटेकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। केंद्र के काराटेकारों ने 5 स्वर्ण, 9 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्ज़ा जमाया। सभी पदक विजेता कराटेकारों को आज जयपाल सिंह स्टेडियम में मुख्या कराटे प्रशिक्षक सेंसी मानस सिन्हा ने बधाई और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सेंसी रंजीत मेहता, सुदीप शाहदेव, विवेकानंद कुमार और सूरज कुमार ने भी खिलाडियों को बधाई दी।
पदक जीतने वाले काराटेकार
सरताज़ अली ( 1 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य)
भोला ओहदार ( 1 स्वर्ण, 1 रजत)
वेद सुबीर ( 1 स्वर्ण, 1 कांस्य)
फहीम अली ( 1 स्वर्ण)
अभिषेक ( 1 स्वर्ण)
शास्वत दाधीच ( 3 रजत)
जानकी सिंह कुंतीया ( 2 रजत, 1 कांस्य)
पारुल रक्षित (1 रजत, 1 कांस्य)
अनंत कुमार (1 रजत)
राजेंद्र कुमार (1 कांस्य)







