sportsjharkhand.com टीम
रांची
ताईक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) ने आगामी 24 से 30 जून तक दक्षिण कोरिया के मुजु में होनेवाली 2017 वर्ल्ड ताईक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेनेवाले खिलाड़ियों को 1.30 लाख रुपये जमा कराने और खेलने जाने का अजीबोगरीब फरमान सुनाया है। खिलाड़ियों से कमिशनखोरी के आरोपी TFI के महासचिव प्रभात शर्मा ने 23 मई को सभी मान्यताप्राप्त ताईक्वांडो संघ को पत्र लिखकर इस शर्त पर प्रतियोगिता खेलने के इच्छुक खिलाड़ियों की सूची मांगी है।
TFI ने एक लॉलीपॉप भी संभावित खिलाड़ियों को दिया है कि अगर सरकार या भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) से आर्थिक सहायता मिली तो पदक जीतनेवालों को पैसे वापस कर दिए जाएंगे। 24 मई की रात तक सभी खेल संघों को ऐसे खिलाड़ियों की सूची जमा करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन ये अबतक साफ नही हो पाया है कि कितने खिलाड़ियों ने हामी भरी है। sportsjharkhand.com ने फोन पर बात करने के मामले में कुख्यात हो चुके TFI के महासचिव प्रभात शर्मा से बात करने की कोशिश कि लेकिन उनका जवाब नही मिल पाया।







