sportsjharkhand.com टीम
रांची
दिल्ली में आयोजित 12वीं एशियाई लॉन बॉल प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक जीता। झारखंड के खिलाड़ियों की बदौलत भारत ने 3 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ अपना सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन किया। झारखंड के आलोक लकड़ा ने U-25 में स्वर्ण पदक व मिक्स्ड पेयर में कांस्य, सुनील बहादुर, चंदन और दिनेश ने ट्रिपल का स्वर्ण, महिला ट्रिपल में फरजाना ने स्वर्ण और एकल में कांस्य, कृष्णा खलखो ने युगल का कांस्य पदक जीता। इसके अलावा महिला टीम चैंपियनशिप में रूपा, पायल और लवली ने रजत व ओवरऑल चैंपियनशिप में रूपा, पायल, सरिता और लवली ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में मलेशिया की टीम 5 स्वर्ण पदक जीता।







