sportsjharkhand.com टीम
रांची
sportsjharkhand.com की खबर पर एक बार फिर मुहर लग गयी है। आइओए के पर्यवेक्षक सीके वाल्सन की रिपोर्ट के आधार पर आरके आनंद की अध्यक्षता वाली झारखंड ओलंपिक संघ की मान्यता बरकरार रखने संबंधी फैसला ले लिया है। मान्यता संबंधी पत्र आइओए के महासचिव राजीव मेहता के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। पता हो कि sportsjharkhand.com ने अपने पाठकों को 4 अगस्त को ही आरके आनंद गुट की मान्यता बरकरार रखने का रास्ता साफ शीर्षक की खबर में बता दिया था कि अगस्त के पहले पखवाड़े में ही आरके आनंद गुट को मान्यता प्रदान कर दी जाएगी। मान्यता मिलने पर कई खेल संघों और जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने बधाईयां दी हैं।
मान्यता संबंधी पत्र मिलते ही रेस हुआ जेओए, गठित की दो कमिटियां
मान्यता संबंधी पत्र मिलने के बाद जेओए ने आज दो कमिटियों का गठन कर दिया। झारखंड हाई कोर्ट की वकील जसविंदर मजूमदार को आर्बिट्रेशन कमिटी का चेयरमैन बनाया गया है जबकि हाई कोर्ट के एक अन्य वकील आलोक आनंद को कमिटी का उपाध्यक्ष और मृत्युंजय कुमार में कमिटी का सदस्य सह कन्वेनर बनाया गया है। इसके अलावा एथलिट कमिशन के गठन संबंधी पत्र भी उपाध्यक्ष मधुकांत पाठक के हस्ताक्षर से जारी किए गए हैं।
सुमराय टेटे एथलिट कमिशन की अध्यक्षा बनायी गयीं
जेओए ने इस वर्ष ध्यानचंद पुरस्कार के लिए नामित भारतीय हाॅकी टीम की पूर्व कप्तान और कोच सुमराय टेटे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एथलिट कमिशन का भी गठन कर दिया है। अरूणा मिश्रा को एथलिट कमिशन का उपाध्यक्ष और रितेश आनंद को कन्वेनर सह सदस्य बनाया गया है।







