sportsjharkhand.com टीम
रांची
स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखण्ड द्वारा एक दिवसीय काई रेफ़री/जज सेमिनार शुक्रवार को होटल ग्रीन होरिजन रांची में संपन्न हो गया। वर्ल्ड कराटे फेडेरशन के अधिकृत रेफ़री तथा कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के रेफ़री कमिशन के चेयरमैन शिहान परमजीत सिंह द्वारा संचालित इस सेमिनार में राज्य के विभिन्न जिलों से आये लगभग 30 कराटे अधिकारियों ने भाग लिया। सेमिनार के दौरान सभी प्रतिभागियों को 2017 में निर्धारित डब्लूकेएफ के नए कुमिते नियमों से अवगत कराया गया तथा व्यावहारिक अभ्यास के दौरान रेफ़री के सिग्नल्स के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। सेमिनार के दौरान संघ के महासचिव केके सिंह, उपाध्यक्ष रंजीत केशरी, हेजाज़ अस्दक के अलावा नरेंद्र सिन्हा, अनुपम महत्ता, धनंजय श्रीवास्तव, श्रवण साहू आदि उपस्थित थे।







