कोयम्बटूर में चल रही जूनियर नेशनल एथलेटिक प्रतियोगिता में झारखण्ड की अनुरूप कुमारी ने U 20 बालिका वर्ग में 100 मी दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले झारखण्ड की एक अन्य एथलिट सपना कुमारी ने U 18 बालिका वर्ग में रजत पदक जीत कर प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर नेशनल एथलेटिक्स में झारखण्ड के लिए पदक जीतने की शुरुआत की।







