Thursday, November 19, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE

जांच के नाम पर नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत No One Can Be A Judge In His Own Case की धज्जियां उड़ा रहा खेल विभाग और निदेशालय

जिस कमिटी की भूमिका जांच के घेरे में, उसी कमिटी के सदस्य कार्रवाई का दे रहे निर्देश

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
09-06-2025 @ 12:29 PM
in SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE
0 0
A A
0
जिस झारखंड में प्रत्येक तीसरा नागरिक मात्र 30 रुपए प्रतिदिन में गुजर बसर करने को विवश हो, वहां 550 VVIP/VIP और उनके सेवकों के “बड़ा भोज” पर खेल निदेशालय ने खर्च कर डाले 1.04 करोड़ रुपए
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE 

एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के आयोजन में हुए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की बजाय पिछले 9 माह से लीपापोती में कैसे जुटा है खेल निदेशालय – भाग 4

 

माननीय खेल मंत्री के आदेश के बाद एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के आयोजन में बरती गई प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए गठित चार सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी। इसके बाद विभाग और खेल निदेशालय ने नैसर्गिग न्याय के सिद्धांत “No One Can Be A Judge In His Own Case” की जमकर धज्जियां उड़ाई। विभाग की ओर से संयुक्त सचिव धर्मेंद्र दीक्षित ने 20 अगस्त 2024 को निदेशालय को पत्र लिखकर गोपनीय/मुहरबंद रिपोर्ट भेज चार बिंदुओं पर कार्रवाई करने का आदेश और निर्देश दिया। यहां आश्चर्यजनक बात ये है कि जांच समिति ने जिस निविदा/क्रय समिति की भूमिका पर सवाल उठाए, धर्मेंद्र दीक्षित स्वयं उस निविदा/क्रय समिति के सदस्य थे और लगभग सभी टेंडर के दौरान उपस्थित भी रहे (देखें टेंडर से जुड़ा दस्तावेज)

 

जांच के नाम पर नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत No One Can Be A Judge In His Own Case की धज्जियां उड़ा रहा खेल विभाग और निदेशालय
लाल घेरे में धर्मेंद्र दीक्षित जी का नाम
जांच के नाम पर नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत No One Can Be A Judge In His Own Case की धज्जियां उड़ा रहा खेल विभाग और निदेशालय
टेंडर की प्रोसिडिंग पर धर्मेंद्र दीक्षित का हस्ताक्षर

अब जिसकी (धर्मेंद्र दीक्षित) भूमिका खुद जांच के घेरे में है वहीं निदेशालय को निर्देशित कर रहे हैं कि (जांच निर्देश का संबंधित पोर्शन)

…जांच समिति द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन तथा की गई अनुशंसा के आलोक में निम्न कार्रवाई किए जाने पर विभागीय मंत्री का अनुमोदन प्राप्त है

(A) (i) जिन मामलों में स्पष्ट रूप से अधिकाई भुगतान को सही पाते हुए जांच समिति द्वारा निदेशालय को अधिकारी भुगतान की वसूली का निर्देश दिया गया है उन सभी मामलों में संबंधित आपूर्तिकर्ता से पक्ष प्राप्त कर व यदि आवश्यक हो तो वित्त अंकेक्षण से उन मामलों में मंतव्य प्राप्त करते हुए वसूली की कार्रवाई की जा सकती है विशेष कर जांच प्रतिवेदन के पृष्ठ 12 कंडिका 3 पर निविदा समिति के निर्णय को दोष युक्त पाते हुए अधिकारी भुगतान की वसूली की अनुशंसा की गई है इस संबंध में निविदा समिति का पक्ष नहीं लिया गया है यह निविदा शर्तों के जांच समिति व निविदा समिति द्वारा अलग-अलग इंटरप्रिटेशन से संबंधित मामला है जिस पर निविदा समिति का पक्ष लेते हुए यदि आवश्यक हो तो वित्त अंकेक्षण से मंतव्य प्राप्त कर ही अग्रेतर कार्रवाई किया जाना उचित होगा।….

मतलब जांच क्या और किस बिंदु पर करनी है, इस बात का निर्देश वही व्यक्ति दे रहा है, जिस व्यक्ति पर अकर्मण्यता का आरोप लगा है। ये सरासर नैसर्गिग न्याय के सिद्धांत “No One Can Be A Judge In His Own Case” का उल्लंघन का मामला है। एक आरोपी कैसे तय कर सकता है कि किस बिंदु पर जांच हो और किस बिंदु पर नहीं।

 

एक तो करेला (विभाग), दूजा नीम चढ़ा (निदेशालय)

विभाग ने तो नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत No One Can Be A Judge In His Own Case” का उल्लंघन तो किया ही, खेल निदेशालय भी कमतर नहीं निकला। खेल निदेशक महोदय ने 20 अगस्त को मिली फाइल 1 सितंबर 2024 को अवर सचिव राजेश कुमार के पास विस्तृत जांच के लिए भेज दी। यहां खास बात ये है कि ये वही राजेश कुमार हैं जो चार सदस्यीय जांच समिति के सदस्य रह चुके हैं। (देखें नोटिफिकेशन का लाल घेरा)

जांच के नाम पर नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत No One Can Be A Judge In His Own Case की धज्जियां उड़ा रहा खेल विभाग और निदेशालय
जांच समिति के गठन का नोटिफिकेशन

मतलब कार्रवाई करने के नाम पर निदेशालय ने पूरे कुएं में ही भांग घोलने की तैयारी कर ली। राजेश कुमार स्वयं द्वारा समर्पित 24 पन्ने की रिपोर्ट से खुद को अलग कैसे कर सकते हैं। ताजा जानकारी मिली है कि निदेशक महोदय ने SAJHA के दो कर्मियों को जांच करने के “मिशन” पर लगाया है।

 

जांच समिति ने निविदा/क्रय समिति की भूमिका पर उठाए थे गंभीर सवाल

जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट के पृष्ठ संख्या 20 पर लिखा है “…जांच/समीक्षा के क्रम में पाया गया कि निविदा/क्रय समिति द्वारा सरकारी कार्यालयों में सामग्रियों के क्रय हेतु वित्त विभाग द्वारा स्थापित प्रक्रिया एवं दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया गया है।…”

मतलब साफ है कि जो समिति स्वयं जांच की जद में है, उसी समिति के सदस्य जांच का आदेश/निर्देश निर्गत कर रहे हैं। “जय झारखंड” को “क्षय झारखंड” की ओर धकेलने का इससे बेहतर उदाहरण शायद ही देखने को मिले। 

 

—————————————

बुधवार को पांचवीं कड़ी में पढ़िए

पूर्व खेल निदेशक IAS सुशांत गौरव ने  अपने जवाब में कैसे लपेटा खेल विभाग को

सिर्फ और सिर्फ SPORTSJHARKHAND.com पर

Tags: एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023खेल निदेशालयजांचझारखंड खेल प्राधिकरणझारखंड सरकाररांचीहॉकी
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
टाटीसिलवे का युवा फुटबॉलर रिदम राज मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब के साथ फिनलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और डेनमार्क के एक्पोजर टूर पर जाएगा

टाटीसिलवे का युवा फुटबॉलर रिदम राज मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब के साथ फिनलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और डेनमार्क के एक्पोजर टूर पर जाएगा

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In