रविवार को रांची प्रेस क्लब प्रांगण में आर्चरी अकादमी का शुभारंभ किया गया। रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के तकनीकी सहयोग से शुरू किए गए आर्चरी सेंटर का उद्घाटन पूर्व खेल मंत्री सुदेश महतो व विवेकानंद विद्या मंदिर के सचिव अभय मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज सिंपी कुमारी व सविता कुमारी राष्ट्रीय खिलाड़ी लक्ष्मी कुमारी और शिरीन स्नेह ने तीरंदाज़ी का डेमो दिया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पर प्रशिक्षक प्रकाश राम, सेंटर ऑफ एक्सेलेंस के प्रशिक्षक करण कुमार कर्मकार, प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष पिंटू दुबे, महासचिव अखिलेश सिंह, रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सचिव सह वरिष्ठ खेल पत्रकार चंचल भट्टाचार्य समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका मिश्रा ने किया।
निःशक्त व गरीब बच्चों को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण
प्रेस क्लब प्रबंधन व रांची जिला तीरंदाज़ी संघ ने इस सेंटर में निःशक्त व गरीब बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिए जाने का निर्णय लिया है। प्रेस क्लब के सदस्यों व उनके बच्चों के लिए भी निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। अन्य सामर्थ्यवान बच्चों से टोकन फीस लिए जाने का प्रावधान रखा गया है।
2 जनवरी से शुरू होगा प्रशिक्षण
प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर के औपचारिक उद्घाटन के बाद 2 जनवरी से तीरंदाजों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू होगा। प्रशिक्षण के इच्छुक लोग प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पिंटू दुबे व मैनेजर अभिषेक के पास अपना नाम निबंधित करा सकते हैं। क्लब में अभी प्रशिक्षण के लिए 30 मीटर का रेंज उपलब्ध है। तीरंदाज़ी के लिए दो टारगेट स्टैंड व नए तीरंदाज़ों के लिए थेराबैंड (रबड़) उपलब्ध है। खेल सामग्री बिरसा मुंडा आर्चरी अकादमी द्वारा उपलब्ध कराई गई है। अन्य ज़रूरी खेल सामग्री भी 2 जनवरी से होनेवाले प्रशिक्षण से पहले सेंटर में उपलब्ध रहेगी।
प्रशिक्षण लेनेवाले बच्चों को मिलेगी हर संभव सहायता : सुदेश महतो
प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर का उद्घाटन करते हुए पूर्व खेल मंत्री सुदेश महतो ने आश्वस्त किया कि यहां प्रशिक्षण लेनेवाले बच्चों को हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा की सीमित संसाधनों में प्रेस क्लब द्वारा की गई शुरुआत सकारात्मक है और ये फलीभूत होगी इसका मुझे पूर्ण विश्वास है। विवेकानंद विद्या मंदिर के सचिव ने सेंटर खोलने के लिए प्रेस क्लब व रांची तीरंदाज़ी संघ को साधुवाद दिया।
आर्यन साव देंगे प्रशिक्षण
प्रेस क्लब आर्चरी क्लब में तीरंदाज़ों को प्रशिक्षण देने का दायित्व आर्यन साव पर होगा। आर्यन के अलावा समय समय पर झारखंड में कार्यरत विभिन्न अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक भी समय-समय पर प्रशिक्षुओं को टिप्स देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आर्यन ने बताया कि अभी बेसिक ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे कि तीरंदाज़ों में आर्म-रिस्ट स्ट्रेंथ, बॉडी बैलेंस पर पूरा कंट्रोल हो।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत