Sports Jharkhand
SGFI U-17 बालिका हॉकी का ख़िताब झारखण्ड के नाम
sportsjharkhand.com टीम रांची
15:49:58
sportsjharkhand.com टीम

रांची

उत्तरप्रदेश के मेरठ में चल रही SGFI राष्ट्रीय U-17 बालिका हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में झारखण्ड बालिका टीम ने पंजाब को 2-1 गोल से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। झारखण्ड टीम की ओर से प्रिया डुंगडुंग और ब्यूटी डुंगडुंग ने 1-1 गोल किया। इससे पहले आज सुबह के सत्र में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान उत्तरप्रदेश को झारखण्ड की टीम ने 3-0 से पराजित कर फाइनल में जगह पक्की की थी। सेमीफाइनल मुकाबले में झारखण्ड टीम की ओर से प्रिया डुंगडुंग, रौशनी डुंगडुंग और प्रमोदनी लकड़ा ने 1-1 गोल किया।

डीसी के सहयोग से चला था कैंप

जब सिमडेगा के एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में प्रशिक्षण शिविर चल रहा था तभी स्टेडियम का मोटर ख़राब हो गया। पानी की कमी के कारण प्रशिक्षण बाधित होने की खबर डीसी सिमडेगा तक पहुंची तो उन्होंने अग्निशमन विभाग से पानी का टैंकर भिजवाया और प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ और टीम अब चैंपियन बनकर लौट रही है।

विजयी बालिका टीम

कल्याणी किण्डो, प्रमिला कुमारी, अंजना डुंगडुंग, रोपनी कुमारी, प्रीति कुल्लू, सम्मी बड़ा, दिपति कुल्लू, अचिता केरकेट्टा, प्रियंका एक्का, प्रीणी कण्डीर, सपना भेंगरा, दीपिका सोरेंग, प्रिया डुंगडुंग, रौशनी डुंगडुंग, प्रमोदनि लकड़ा, शिल्पी केरकेट्टा एवं व्यूटी डुंगडुंग। कोच : सरिता एक्का, मैनेजर : विवयानि कोंगाड़ी।

मंत्री ने दी बधाई, 2.51 लाख का इनाम भी

खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने विजयी टीम के सभी खिलाड़ियों और सहयोग स्टाफ को बधाई देते हुए सुनहरे भविष्य की कामना भी की है। उन्होंने राज्य का नाम राष्ट्रीय पटल पर ऊँचा करने वाले खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को 2.51 लाख रूपये पुरस्कार स्वरुप देने की घोषणा भी की। विभाग के सचिव राहुल शर्मा, निदेशक रणेन्द्र कुमार समेत अधिकारियों व कर्मचारियों ने टीम को बधाई दी है।