Sports Jharkhand
ओलंपिक वीक सेलिब्रेशन : साहिबगंज में क्रॉस-कंट्री दौड़ का आयोजन 
sportsjharkhand.com टीम रांची
13:35:25

sportsjharkhand.com टीम

रांची/साहिबगंज

जिला ओलंपिक संघ एवं जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में ओलंपिक वीक के अवसर क्रॉस-कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। सुभाष चन्द्र बोस चौक, पुलिस लाइन से सिधु कान्हु स्टेडियम तक आयोजित क्रॉस-कंट्री दौड़ में महिला वर्ग में कुल 25 एवं पुरुष वर्ग में कुल 35 धावकों ने दौड़ पूरी की। राष्ट्रीय पारा(मुक बाधिर) एथलेटिक्स 400 मीटर स्वर्ण पदक विजेता आशीष ने भी विशेष दौड़ लगाई। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव माधव चंद घोष, जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोज कुमार, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सह कोच योगेश प्र यादव,जिला, मो. बेलाल, रंजीत रंजन, निमाई चौधरी समेत अन्य उपस्थित रहे।


परिणाम पुरुष वर्ग 

1.बिपिन कुमार

2.राजा अंसारी

3.मनीष यादव

4.प्रेम हांसदा

5.योगेश्वर मंडल

6.रतन कुमार


 महिला वर्ग

1.पिंकी कुमारी

2. गौरी रजक

3. अल्का कुमारी

4.ललिता कुमारी

5.साक्षी भारती

6.पूजा कुमारी