Sports Jharkhand
दिव्यांगजन टी-20 दूसरे मैच में जीत के साथ भारत की अजेय बढ़त
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:53:43

sportsjharkhand.com टीम

रांची

भारत-नेपाल के बीच दिव्यांगजनों के दूसरे T-20 क्रिकेट मैच को 9 विकेट से जीतकर भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। नेपाल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 53 रन बनाए। डम्बर मागर ने 18 एवं आरपी खरेल के 15 रन बनाये। भारत की ओर से बिपुल सेन गुप्ता ने 3 और उप कप्तान कैलाश व शक्ति सिंह ने 2-2 विकेट लिये। भारत ने 11 ओवर में 1 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। रविन्द्र कंबोज एवं सुनील कंजर 16-16 रन पर नाबाद रहे जबकि सूरज मनकेले ने 14 रनों का योगदान दिया। बिपुल सेन गुप्ता को मैन आफ द मैच चुना गया। श्रृंखला का आखिरी मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।