Sports Jharkhand
22+ वर्षीय सोनू सिंह के नेतृत्व में चतरा जिला अंडर-19 टीम रांची पहुंची
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:07:35

sportsjharkhand.com टीम

चतरा/रांची

गुरुवार 23 मार्च से शुरु हो रहे JSCA प्लेट ग्रुप अंडर-19 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चतरा जिला की टीम JSCA के समस्त निर्देशों का उल्लंघन करती हुई रांची पहुँच गयी है। टीम का कप्तान सोनू सिंह को बनाया गया है, जिनके बारे में sportsjharkhand.com को पुख्ता जानकारी मिली है कि वे 22 वर्ष से ज्यादा उम्र के हैं और पिछले 6-7 वर्षों से चतरा ज़िला के सीनियर टीम का भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 7-8 वर्षों से वे चतरा जिला U-19 टीम का प्रतिनिधित्व भी कर रहे हैं। सोनू सिंह के नेतृत्व में जो टीम रांची पहुंची है उसमें राहुल कुमार, अवध कुमार, साकेत कुमार, रोशन कुमार, सुशीम कुमार, धीरज कुमार, मुदस्सर , बलराम, पवन, छोटू कुजूर, तुतील, सचिन कुमार रवाना हुए हैं। टीम का मैनेजर सोनल सिंह बनाये गए हैं।

प्लेट ग्रुप प्रतियोगिता में रांची में ग्रुप A, जमशेदपुर में ग्रुप B और देवघर में ग्रुप C के मुकाबले खेले जाने हैं। चतरा ग्रुप A में है और उसका मुकाबला 23 को गढ़वा से, 24 को रामगढ से, 25 को पाकुड़ से और 26 को खूंटी से होना है। अगर टीम अपने ग्रुप की विजेता बनती है तो 29 और 31 मार्च को सुपर डिवीज़न के मैच रांची में ही खेलने पड़ेंगे।


आपने सोनू सिंह के बारे में जो जानकारी दी है, उसे मैं ख़ारिज करता हूँ। JSCA के पास सभी खिलाड़ियों का रिकॉर्ड है, ऐसा संभव ही नहीं है। फिर भी जाँच करवाता हूँ।

गोपाल सहाय, सचिव, चतरा ज़िला क्रिकेट संघ