sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
सोमवार को झारखण्ड जूनियर थ्रोबॉल टीम 3 से 6 नवंबर तक अहमदाबाद में आयोजित 27वें राष्ट्रीय जूनियर थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हटिया से रवाना हुई। टीम को रवाना करने से पहले झारखण्ड राज्य थ्रोबॉल संघ के सह सचिव सोनू सिंह ने खिलाड़ियों के बीच खेल किट का वितरण किया। संघ के अध्य्क्ष डॉ राजेश गुप्ता एवम सचिव हरीश कुमार समेत कई पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी। खिलाड़ियों को छोड़ने के लिए संघ के सोनू सिंह, नगीना कुमार, देवव्रत कुमार, वैशाली मिश्रा, गौरव सिंह, नीरज वर्मा, अंकित, अमरदीप आदि उपस्थित थे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत