sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
झारखंड सरकार व CCL की संयुक्त इकाई झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) से CCL ने झारखंड सरकार को बाहर निकाल दिया है और अब ये पूर्णतः CCL द्वारा संचालित एक संस्था है। सुनकर शायद खेलप्रेमियों को आश्चर्य लगे लेकिन JSSPS के आधिकारिक व्हाट्सएप्प ग्रुप पर बुधवार की रात 9.10 बजे लोकल मैनेजमेंट कमिटी (LMC) के एक अदने से कारिंदे विक्रांत मल्हान ने जो पोस्ट किया है वो सरकार की आंख खोलने के लिए काफी है। A brief of Jharkhand State Sports Promotion Society नामक शीर्षक से लिखे गए आलेख में JSSPS को A Central Coalfields Limited Initiative in Ranchi, Jharkhand बताया गया है (देखें तस्वीर)। JSSPS कब से CCL का initiative हो गया ? JSSPS राज्य सरकार व CCL की संयुक्त इकाई है। इसी इकाई को खेल अकादमी व खेल विवि के उपयोग के लिए राज्य सरकार ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए सारे संसाधन निःशुल्क भाड़े पर दिए हैं। पता हो कि इस ग्रुप में JSSPS से जुड़े राज्य सरकार के आलाधिकारी व CCL के अधिकारी-कर्मचारी भी जुड़े हैं, लेकिन किसी ने इस पोस्ट पर विरोध दर्ज नही कराया। ये चुप्पी कल को महंगी पड़ सकती है।
CCL के कर्मचारियों/अधिकारियों ने क्यों दिखाया दुस्साहस ?
sportsjharkhand.com के पास पुख्ता जानकारी है कि राज्य सरकार के खेल विभाग का एक वरीय अधिकारी JSSPS में CCL के कर्मचारियों-अधिकारियों का ढाल बना हुआ है। इस ढाल के एवज में JSSPS के खिलाड़ियों का हक मारकर उस अधिकारी के मुंह में कुकर्मों के कुछ कंकड़ डाल दिये जाते हैं। पिछले कई माह से मात्र उस अधिकारी की अकर्मण्यता के कारण CCL के कारिंदों का मन बढ़ता गया है और हालात ये बन गए हैं कि अब किरायेदार CCL मालिक सरकार को आंख दिखाकर ये प्रोजेक्ट अपना बता रहा है और दुनिया को ऐसे ही दस्तावेज मुहैया भी करा रहा है।
चोर की दाढ़ी में तिनका !
कहावत पुरानी है लेकिन इस मामले में भी तार्किक। एक पन्ने के आलेख में CCL ने कहीं भी राज्य सरकार का जिक्र नहीं किया है लेकिन पन्ने पर JSSPS का जो लोगो लगा है, उसके सबसे नीची लाइन में लिखा है A CCL and Government of Jharkhand joint Initiative. चोर की दाढ़ी में तिनका (देखें तस्वीर)।
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अपना बात माल्या-मोदी ना हो जाये ?
अगर इस दुःसाहस को अभी ना रोका गया तो ये संभव है कि ऐसे ही झूठे दस्तावेजों के आधार पर राज्य सरकार के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अपना बता कहीं ये अधिकारी माल्या-मोदी ना बन जाएं ? सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे वरना ये आशंका आनेवाले दिनों में बलवत होती हुई दिखाई देगी।
बगैर अनुमति के VVIP कॉम्प्लेक्स होटल को देने की तैयारी
मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित VVIP गेस्ट हाउस को JSSPS की गवर्निंग व एग्जीक्यूटिव कमिटी को बताए बगैर CCL के कुछ कारिंदों ने एक होटल/रेस्तरां को देने का फैसला ले लिया गया। खेलकूद से जुड़े आयोजनों को ध्यान में रखकर बने इस गेस्ट हाउस को होटल बनाना, पूरे कॉम्प्लेक्स के खेल माहौल को खराब करना है। इस दुःसाहस पर अपने हिस्से की रोटी खा जब विभाग के अधिकारी चुप रहे तो अब आलेख से सरकार का नाम ही हटा दिया गया। अब तो चेतो सरकार !
खेल संघों की चुप्पी शर्मनाक
खेल अकादमी की आड़ में CCL के कारिंदों के कुकर्मों की जानकारी राज्य के सभी खेल संघों को है लेकिन उनकी चुप्पी शर्मनाक है। कुछ खेल संघों के पदाधिकारियों की रोजी-रोटी जुड़ी है तो कुछ को भविष्य में रोजी-रोटी की आस। लेकिन जब खेल के संसाधनों का दुरुपयोग इस कदर होगा तो खेल का माहौल भी प्रभावित होगा। खेल संघों को आगे आने की ज़रूरत है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत