sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
होटवार स्थित मेगा स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स के मेंटेनेंस को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जी की डांट के बाद जेएसएसपीएस में कार्यरत सीसीएल के अधिकारी-कर्मचारी कुछ ज्यादा ही रेस हो गए हैं। इतने रेस हो गए कि उन्होंने स्टेडियम की दिवार को पोकलेन से तोड़कर एथलेटिक्स प्रैक्टिस ट्रैक के मैदान को ट्रैक्टर से पूरी तरह जोत डाला है (देखें तस्वीरें)। मैदान को इस कदर जोता गया है, जैसे खेत मंे मकई लगाने की तैयारी हो। मैदान को जोतने के क्रम में ट्रैक्टर की चपेट में आने से पाॅप अप सिस्टम/स्प्रिंक्लर सिस्टर (पानी पटाने की व्यवस्था) भी लगभग तहस-नहस हो गया है। कई स्प्रिंक्लर सिस्टम पूरी तरह टूट गए हैं। 2010-11 में बने मेगा स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स में आज तक मेंटेनेंस के काम के लिए कोई भी दिवार जमिंदोज नहीं की गयी थी लेकिन सीसीएल के कर्मठ अधिकारियों के आदेष पर स्टेडियम में दिवार को जमिंदोज करने के बाद मेंटेनेंस का काम चल रहा है।
फिल्ड क्यूरेटर की बजाय माली और मजदूरों के भरोसे हो रहा काम
एलएमसी के कर्णधारों ने मुख्य स्टेडियम और एथलेटिक्स प्रैक्टिस मैदान के मेंटेनेंस के लिए स्पेषलाइज्ड फिल्ड/पिच क्यूरेटर की बजाय बागवानी के काम में लगे माली और मजदूरों की सेवाएं ली जा रही हैं। खेल के मैदान में मिट्टी व बालू की मात्रा एक निष्चित समानुपात में होती है, इस बेसिक आधार का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। मजदूरों की सेवाएं ज्यादा नहीं लेनी पड़े इसलिए पूरे मैदान को ट्रैक्टर के हल से जोत दिया गया है। सिंथेटिक ट्रैक पर ट्रैक्टर लगातार आने-जाने से ट्रैक को भी कई जगह नुकसान पहुंचा है।
तीन साल में एक क्यूरेटर तक नहीं रख पाए एलएमसी वाले
मेगा स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स की रख रखाव के लिए एलएमसी के कर्ता-धर्ता पिछले तीन सालों में एक अदद क्यूरेटर तक की नियुक्ति नहीं कर पाए हैं। क्यूरेटर के बगैर ही पिछले तीन वर्षों से मुख्य स्टेडियम व उसके साथ का प्रैक्टिस ट्रैक भगवान भरोसे मेंटेन हो रहा था। मालियों और मजदूरों से कभी-कभार घास की कटाई करा दी गई और अपनी ड्यूटी की इतीश्री समझ ली गई। सीसीएल के अकर्मण्य अधिकारियों के कारण स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स के स्टेडियम दिन प्रतिदिन जर्जर होते जा रहे हैं।
क्या कहते हैं एलएमसी के सुरक्षा व प्रषासनिक इंचार्ज विक्रांत मल्हान
एसजे: खेल के मैदान को ट्रैक्टर से क्यों जोता गया ?
मल्हान: मेंटेनेंस का काम चल रहा है, शायद इसी लिए जोता गया होगा। मुझे डिटेल्स नहीं पता।
एसजे: क्या खेल के मैदान के मेंटेनेंस के लिए किसी क्यूरेटर की सहायता ली जा रही है ?
मल्हान: नहीं, अभी हमारे पास कोई क्यूरेटर नहीं है। हमने आवेदन मंगाए हैं, जल्द ही किसी को रखेंगे।
एसजे: खेल के मैदान की चाहरदिवारी को क्यों तोड़ा गया है ?
मल्हान: हो सकता है बरसात में खुद-ब-खुद गिर गई हो, मुझे नहीं पता। पूरी बात पता करके आपको बताता हूं।
एसजे: तोड़ने का तरीका देखकर ऐसा लगता है कि मजदूर लगाकर दिवार को तोड़वाया गया है ?
मल्हान: मुझे इस संदर्भ में पूरी जानकारी नहीं है इसलिए मैं आपको कुछ नहीं बता सकता। मुझे थोड़ा वक्त दीजिए मैं पता करके बताता हूं।
क्या कहते हैं क्यूरेटर/पिच एक्सपर्ट बीसीसीआइ क्यूरेटर एसबी सिंह
एसजे: किसी भी स्टेडियम के घास के मैदान पर भारी वाहन चलाए जाएं तो क्या-क्या नुकसान हो सकता है ?
एसबी सिंह: भारी वाहन चलने से पाॅप अप सिस्टम पूरी तरह तहस-नहस हो सकता है। साथ ही मैदान के ड्रेनेज सिस्टम (बारिष के बाद मैदान सुखाने की व्यवस्था) को भी भारी नुकसान पहुंचेगा। एक-एक पाॅप आॅप सिस्टम लाख-डेढ़ लाख रुपये का आता है। काफी काॅस्टली होता है ये सिस्टम इसलिए भारी वाहनों की नो इंट्री ही होनी चाहिए।
एसजे: बने-बनाए मैदान को खेत की तरह ट्रैक्टर से जोतने का क्या नुकसान हो सकता है ?
एसबी सिंह: जैसा कि मैंने बताया कि महंगे पाॅप अप सिस्टम खराब हो जाएंगे और ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। क्योंकि मैदान के टाॅप 4 इंच में 85 प्रतिषत बालू और 15 प्रतिषत आर्गेनिक मैटर होने चाहिए। उसके नीचे के 4 इंच 100 प्रतिषत बालू होना चाहिए। खेत की तरह जोतने में ये दोनों मिल जाएंगे और ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
एसजे: इसे कैसे सुधारा जा सकता है ?
एसबी सिंह: सुधारने के लिए पहले अपनी गलतियों को सुधारना होगा। मैदान को पूरे तरह से साफ करके फिर से बनाना ही उपाय बचेगा।
एसजे: एक फुटबाॅल के मैदान को बनाने में औसतन कितना खर्च आता है ?
एसबी सिंह: अगर आप अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैदान बनाना चाहते हैं तो लगभग डेढ़ से दो करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इससे कम में काम नहीं हो पाएगा। पाॅप अप सिस्टम मंे ही कम से कम 25 लाख रुपये का खर्च आ जाएगा।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत