sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
होटवार स्थित मेगा स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स के मुख्य स्टेडियम में गुरुवार से शुरू हुई 22वीं ASISC रांची जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में सबसे तेज धावक बनने का गौरव डब्ल्यू जाॅन मल्टीपरपस बोर्डिंग स्कूल, नगड़ी के स्वपनिल खाखा ने प्राप्त किया। डाॅन बाॅस्को मैक्लुस्कीगंज के विकास भगत दूसरे और डाॅन बाॅस्को कोकर के असीत एक्का ने तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन अन्य परिणामों में एसडीए मिशन बरियातू की जैसमिन टुडू ने सीनियर बालिका वर्ग के उंची कूद का स्वर्ण पदक जीता जबकि एसडीए मिशन स्कूल खूंटी की अमिसा मुर्मू ने रजत और इसी स्कूल की अंकिता मुर्मू ने कांस्य पदक जीता। उंची कूद के बालक सीनियर वर्ग में एसडीए मिशन खूंटी के शाॅल कंडुलना ने स्वर्ण, डाॅन बाॅस्को कोकर के रोहित होरो ने रजत और संत जेवियर्स डोरंडा के ओम हर्ष मुंडू ने कांस्य पदक जीता। 1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग में डाॅन बाॅस्को मैक्लुस्कीगंज के रवि रंजन ने स्वर्ण पदक जीता जबकि बिशप वेस्टकाॅट ब्वाॅयज स्कूल नामकुम के प्रिंस कुमार ने रजत और डब्ल्यू जाॅन मल्टीपरपस बोर्डिंग स्कूल नगड़ी के सुमित टोप्पो ने कांस्य पदक जीता। 1500 मीटर बालक सीनियर वर्ग का स्वर्ण पदक मेजबान संत फ्रांसिस स्कूल हरमू के अनमोल उरांव ने जीता वहीं रजत पदक बिशप वेस्टकाॅट ब्वाॅयज स्कूल नामकुम के सुरेश हेम्ब्रम ने और कांस्य पदक डाॅन बाॅस्को कोकर के प्रिंस कुमार ने जीता।
इससे पहले प्रतियोगिता कि विधिवत शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व अन्य अतिथियों ने झंडोत्तोलन कर किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। उद्घाटन समारोह के दौरान रांची जोन के आइसीएसई स्कूल के लगभग एक दर्जन प्राचार्य व मेजबान संत फ्रांसिस स्कूल के प्राचार्य समेत दर्जनों शिक्षक व तकनीकी पदाधिकारी भी मौजूद थे।
मोबाइल पर वीडियो गेम की बजाय मैदान में खेल पर ध्यान दें : हेमंत सोरेन
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि हेमंत सोरेन ने बच्चों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि मैं आप सभी को इस स्टेडियम में देखकर काफी प्रसन्न हुआ हूं। और आप सभी से निवेदन भी करता हूं कि मोबाइल पर वीडियो गेम से तौबा कीजिए और मैदान में खेलने के लिए उतरिए क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन वास करता है।
24 स्कूलों के 650 बच्चे ले रहे हैं भाग
प्रतियोगिता में रांची जोन के लोहरदगा, खूंटी और रांची के 24 स्कूलों के लगभग 650 बालक-बालिका भाग ले रही हैं। इसमें से 350 बालक एवं 300 बालिकाएं शामिल हैं। बाहर से आनेवाले बच्चों के ठहरने की व्यवस्था स्टेडियम परिसर में ही की गयी है। प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा जिसके मुख्य अतिथि पूर्व खेल मंत्री सुदेश महतो हैं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत