Sports Jharkhand
शेड्यूल A में आजीवन सदस्यता मद में JSCA की आमदनी शून्य, फिर 1800 का GST बकाया कैसे ?
sportsjharkhand.com टीम रांची
21:13:09



महेंद्र सिंह धौनी के नाम पर 1800 रुपये बकाया दिखाए जाने के मसले पर JSCA  सचिव ने मीडियाकर्मियों को सफाई दी है बकाए की राशि GST की बकाया राशि है। संवादहीनता के कारण 11800 की जगह 10 हज़ार रुपये आजीवन सदस्यता के एवज में धौनी ने जमा कराए थे। इसलिए बकाया राशि धौनी के नाम के आगे दिख रहा है। क्या GST लागू होने के बाद के  वर्षों में जो आजीवन सदस्य बने उन्होंने GST जमा किया था क्या ?


सबसे बड़ा सवाल ये है कि धौनी ने जो 10 हज़ार रुपये जमा कराए वो JSCA के वार्षिक रिपोर्ट में किस मद में दर्ज़ है ? वार्षिक रिपोर्ट के शेड्यूल A के एडमिनिस्ट्रेटिव रिसीप्ट में आय का जो ब्यौरा दर्ज है उसके अनुसार


1. ऐफिलिएशन एंड इंट्री फी डिस्ट्रिक्ट : 26,102 रुपये

2. ऐफिलिएशन इंस्टिट्यूशनल लीग टूर्नामेंट :  36,438 रुपये

3. ऐफिलिएशन स्कूल एंड क्लब टूर्नामेंट : 8,644 रुपये

4. लाइसेंस फी फ्रॉम सीसीसी : 25,00,000 रुपये

5. जिम्नेज़ियम फी : 7,800 रुपये

6. अदर रिसिप्ट : 000 रुपये

7. इंटरेस्ट फ्रॉम इनकम टैक्स रिफंड : 43,98,763 रुपये

8. रिटेन ऑफ ऑफ कर्रेंट लाईबिलिटीज़ : 000 रुपये

9. डिफरेंस फ़ॉर राउंड ऑफ : 000 रुपये


टोटल : 69,77,747 रुपये की आमदनी हुई।


शेड्यूल A में JSCA की प्रशासनिक आमदनी दिखाई गई है जिसमें जिला, क्लब, संस्था सबसे मिली ऐफिलिएशन फी का ब्यौरा दर्ज़ है लेकिन इसमें आजीवन सदस्यता के रूप में प्राप्त फी का कोई जिक्र नहीं है। यही नहीं वार्षिक रिपोर्ट में JSCA को निम्नलिखित 8 अन्य मदों से आमदनी दिखाई गई है


1. Interest Deposit

2. BCCI subsidy/Match Fee/Reimbursement

3. Inter Zonal (East Zone) Tournament 2017-18

4. IND vs AUS 3rd ODI 8th March

5. IND vs SA 3rd Test 19-23 October 2019

6. Cost of Tender Document

7. Saving Bank Intrest

8. Excess of Expenditure and receipt transferred to General Fund


तो सवाल उठता है कि क्या उपरोक्त 8 में से किसी एक मद में धौनी द्वारा जमा कराए गए 10 हज़ार रुपये जमा हुए ?

इस संदर्भ में जब JSCA प्रबंधन के शीर्षस्थ पदाधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली और कोई जवाब नहीं दिया।




कैपिटल फण्ड में भी केमिकल लोचा !


JSCA ने वार्षिक रिपोर्ट में 2019-20 के दौरान शेड्यूल 1 कैपिटल फण्ड में 10 हज़ार रुपये की आमदनी दिख रही है। क्या ये 10 हज़ार रुपये आजीवन सदस्यता के रूप में जमा किये गए रुपये हैं ? अगर हैं तो वर्ष 2018-19 में इस मद में आमदनी 20 हज़ार दिख रही है मतलब 2018-19 में दो सदस्यों के नाम के आगे GST का 1800-1800 का बकाया दर्ज़ होना चाहिए था ? लेकिन 2018-19 की रिपोर्ट में किसी भी शख्स के आगे 1800 रुपये का बकाया नहीं दिख रहा। यही नहीं 2016-17 में लिखित परीक्षा (सीता की ननद वाली परीक्षा) से JSCA ने 17 व 13 अन्य नए सदस्य आजीवन सदस्य बनाये गए। लेकिन संस्था का कैपिटल फण्ड 5,60,000 रुपये की आमदनी बता रहा है। मतलब 56 नए लोगों से सदस्यता की रकम ली गई। लेकिन सदस्यों की सूची में 30 नए सदस्य के नाम ही जुड़े। JSCA प्रबंधन कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।


2016-17 में जो 30 नए सदस्य बनाये गए थे, उनमें अभिजीत घोष, अजीत कुमार सिंह, अमित एकलव्य, अमित कुमार सिंह, अमित लखोटिया, अमृतांशु प्रसाद, अनवरूल हक, अरूण श्रीवास्तव, बीबी प्रधान, चंद्रजीत मुखर्जी, चंद्रशेखर किंगर, डाॅ प्रकाश कुमार सहाय, डाॅ राहुल सहाय, जावेद अशरफ, कन्हैया कुमार, मनीष रस्तोगी, नीरज कुमार सिंह, नीतीश कुमार निशांत, पद्म कुमार जैन, प्रसुन्न सेनगुप्ता, राहुल झा, रजनीश कुमार, राकेश द्विवेदी, रश्मि प्रसाद, रोहित वी उरांव, सबीता महतो, सव्यसाची पटनायक, नंद किशोर सिंह और विक्रम सिंह शामिल थे।