sportsjharkhand.com टीम रांची दिल्ली/रांची
खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के आखिरी दिन झारखंड के खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी, तीरंदाज़ी व हॉकी में 2 स्वर्ण और 3 रजत समेत कुल 6 पदक जीते। मुक्केबाजों के पंच से दो स्वर्ण व एक रजत पदक मिले। नेहा तंतुबई और सिले सोय ने स्वर्ण पदक जीता जबकि कृष्णा जोड़ा ने रजत पदक जीता। तीरंदाजी कंपाउंड में बबिता कुमारी ने रजत, रीता सवैया ने रिकर्व में कांस्य पदक जीता वहीं बालिका हॉकी के फाइनल में झारखंड को आखिरी वक्त में हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
2 स्वर्ण, 4 रजत व 3 कांस्य के साथ 17वें स्थान पर रहा झारखंड
झारखंड की टीम 2 स्वर्ण, 4 रजत व 3 कांस्य के साथ 17वें स्थान पर रही। एथलेटिक्स व मुक्केबाजी में 3-3 पदक मिले जबकि तीरंदाज़ी में 2 और हॉकी में 1 पदक मिला।
शानदार प्रदर्शन पर बधाई
खेलों इंडिया में शानदार प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ को खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी, सचिव राहुल शर्मा, निदेशक रणेन्द्र कुमार, उपनिदेशक संदीप दोराय बुरू, अवर सचिव सह दल प्रमुख वेद रत्न मोहन समेत खेल अधिकारियों/कर्मचारियों व खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत