Sports Jharkhand
U 19 विश्व कप : PNG के खिलाफ अनुकूल रॉय का पंजा, बने मैन ऑफ द् मैच
sportsjharkhand.com टीम रांची
11:17:06
sportsjharkhand.com टीम

रांची

न्यूज़ीलैण्ड में खेली जा रही U 19 विश्व कप प्रतियोगिता में झारखंड का डंका जमकर बज रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में किफायती गेंदबाजी करनेवाले चाईबासा, झारखंड के बाएं हाथ के आर्थोडॉक्स स्पिनर अनुकूल रॉय ने PNG (पापुआ न्यू गिनी) के खिलाफ 14 रन देकर 5 विकेट झटके। अनुकूल के कहर के सामने PNG की टीम महज 64 रन पर सिमट गई और भारत ने ये मैच आसानी से जीत लिया। पता हो कि अनुकूल घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद इंग्लैंड दौरे पर भारतीय U 19 टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन कर विश्व कप टीम में अपनी जगह पक्की की थी। अनुकूल के अलावा रांची के 16 साल के लेग स्पिनर पंकज यादव भी टीम का हिस्सा है, लेकिन उन्हें अभी तक मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया है।