sportsjharkhand.com टीम रांची U 20 बालिका वर्ग में भोपाल की मुनिता ने 50 मिनट 17 सेकंड में चाल पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ ही मुनिता ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इससे पहले शनिवार को भावना जाट ने 20 किलोमीटर महिला पैदल चाल में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ ओलंपिक कोटा हासिल किया था।
50 किलोमीटर में सनाबम सिंह ने जीता गोल्ड
मणिपुर के सनाबम सिंह ने 50 किमी पुरुष वर्ग का स्वर्ण पदक जीता। इसी ग्रुप में रजत पदक पंजाब के गुरप्रीत सिंह और कांस्य पदक उत्तर प्रदेश के अंजनी सिंह ने जीता।
6 भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन
U 20 बालक 10 किलोमीटर पैदल चाल में भारत के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल 6 एथलीट अमित कुमार, परमजीत बिस्ट, प्रवीन कुमार, विश्वेन्द्र सिंह, संजय कुमार व बजरंग प्रजापति ने U 20 विश्व चैंपियनशिप के 43 मिनट 40 सेकंड के तय मापदंड से बेहतर समय निकाला। सभी ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत