Sports Jharkhand
झारखण्ड राज्य स्तरीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन
sportsjharkhand.com टीम रांची
23:34:42
पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवम युवा कार्य विभाग तथा जिला प्रशासन सिमडेगा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित झारखण्ड राज्य स्तरीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शुक्रवार को किया गया। उपायुक्त सिमडेगा बिजय कुमार सिंह, एसपी राजीव रंजन, एसडीओ दिलेस्वर महतो, एसडीपीओ अमित कुमार, अंतररास्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मसीह दास बा, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, रांची जिला हॉकी के सचिव जयंत केरकेट्टा, सोहन बड़ाइक इत्यादि ने झण्डोलन कर आयोजन की शुरुआत की। पहले दिन 9 मैच खेले गए। U-17बालक में खूंटी STC ने लोहरदगा को 5-0 से, सिमडेगा ने रांची को 8-0 से, U-14 बालिका में सिमडेगा ने रांची को 11-0 से, STC गुमला ने प. सिंहभूम को 13-0 से, U-14 बालक में खूंटी ने रांची को 2-0 से, STC सिमडेगा ने हजारीबाग को 3-0 से, U-17 बालिका में खूंटी ने प.सिंहभूम को 6-0 से, U-19 हजारीबाग ने खूंटी को 2-1 से, प.सिंहभूम ने लोहरदगा को 1-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।