sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
झारखंड में खेल पत्रकारिता कि स्याह हकीकत को बयां करता हुआ एक पोस्ट सोशल साइट पर गुरुवार को वायरल हो गया है। पोस्ट में खेल पत्रकारों और खेल संघों के बीच नापाक संबंधों के कारण डेस्क पर बैठे-बैठे एकपक्षीय खबरें कैसे प्रायोजित की जा रही हैं, इस पर गहरी चोट की गयी है। sportsjharkhand.com इस पोस्ट को हुबहू प्रकाशित कर रहा है। शायद हम पढ़ लें और आत्मंथन करे !
पोस्ट का संदर्भ : ये पोस्ट सिमडेगा की दो हाॅकी खिलाड़ियों सलीमा टेटे और संगीता कुमारी के भारतीय टीम में चयन होने के परीप्रेक्ष्य में लिखा गया है.
*हाॅकी खिलाड़ियों के भारतीय टीम में चुने जाने का योगदान सिर्फ जिला और राज्य हाॅकी संघ को जाता है ? या जिस सरकारी सेंटरों में उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनका भी कुछ योगदान होता है ? सिमडेगा में सरकार द्वारा हाॅकी के दो आवासीय सेंटर लड़कियों के लिए खोले गए हैं। पहला सेंटर एसएस बालिका विद्यालय सिमडेगा में और दूसरा संत अन्ना बालिका विद्यालय लचड़ागढ़ में। इन दोनों स्थानों पर प्रशिक्षक रखकर सभी खिलाड़ियों को भोजन, आवास के साथ प्रशिक्षण की सुविधा सरकार प्रदान कराती है। पर जब कभी इन सेंटरों से लड़कियां देश की हाॅकी टीम में जगह बनाती हैं तो अखबार हो या टीवी न्यूज चैनल, इन सेंटरों का कोई जिक्र नहीं करता है। और ना ही जिला और राज्य के खेल विभाग का ही जिक्र करता है। जिससे सेंटर में सेवा देनेवाले और यहां खेलनेवाले बच्चे दुःखी होते हैं कि आखिर जिन लोगों ने हमें सबकुछ दिया, और जब हम चुने जाते हैं तब हमारे कोच हों या जिला खेल पदाधिकारी किसी का नाम अखबारों तक में नहीं आता है। जिनकी मेहनत के कारण हम टीम में चुने गए।
सिर्फ उनका नाम आता है जो खेल संघ से जुड़े हैं, जबकि अखबार और टीवी न्यूज चैनल वालों को समझना चाहिए कि आखिर जो चुने गए उनके निर्माण और सफलता के पीछे कौन-कौन हैं ? क्या गुरू का स्थान और अन्नदाता को भुला देने की परंपरा पर चल रहे हैं सिमडेगा और झारखंड के पत्रकार ? या बिना जाने और बिना देखे ही अखबारों में हर चीज छापने की परंपरा पर चलने को ही पत्रकारिता कहते हैं। अखबार या टीवी न्यूज वालों को थोड़ा सा भी सेंटर में कमी दिखती है तो हायतौबा मचाते हैं और जब कोई खिलाड़ी इसी सेंटर से चुना जाता है तो सेंटर और कोच सहित जिला खेल विभाग और सरकार के योगदान को भुल जाते हैं, आखिर क्यों ?
क्या यही पत्रकारिता है कि कर्म करनेवालों को भुला दिया जाए ? या काम करनेवालों को हौसला तोड़ने का काम करने में पत्रकारों को मजा आता है ? जैसा इसबार हुआ। जब भारतीय टीम के लिए चुनी गयी इसी सेंटर की सलीमा टेटे और संगीता कुमारी तो कहीं भी सेंटर और कोच का नाम अखबार और टीवी के पत्रकारों ने भुला दिया।
बहरहाल जो भी हो कोच सहित बच्चे भी दुःखी दिखे, इस मामले में और उम्मीद ही कर सकते हैं कि अगली बार से इन्हें भी अखबारों और न्यूज चैनलों में थोड़ी सी ही सही जगह मिलेगी। *
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत