Sports Jharkhand
झारखंड पुलिस ने खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों-को-आॅडिनेटरों को प्रशस्ती पत्र देकर किया सम्मानित
sportsjharkhand.com टीम रांची
15:20:39

sportsjharkhand.com टीम

रांची

लाॅस एंजिल्स में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में झारखंड पुलिस का झंडा बुलंद करने वाली वीरांगनाओं बेला घोष, सुजाता भगत और अरूणा मिश्रा का सम्मान झारखंड पुलिस की ओर से किया गया। सोमवार को जैप-1 में आयोजित एक समारोह में एडीजी रेजी डुंगडुंग ने प्रशस्ती पत्र और बुके देकर तीनों का विशेष सम्मान किया गया। पता हो कि वर्ल्ड पुलिस गेम्स में बेला घोष ने 63 किलोवर्ग के बेंच प्रेस और पुल एंड पुश इवेंट में दो स्वर्ण, सुजाता भगत ने 84 किलोवर्ग के बेंच प्रेस और पुल एंड पुश इवेंट में एक स्वर्ण व एक रजत पदक और अरूणा मिश्रा ने 63 किलो वर्ग के मुक्केबाजी का स्वर्ण पदक जीता है। इनके अलावा झारखंड पुलिस की ओर से आयोजित 13वीं झारखंड राज्य पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान मैदान के बाहर खेलों को सफलतापूर्वक संचालित करनेवाले 21 को-आॅडिनेटरों और 9 टीम मैनेजरों को भी प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

पहली बार को-आर्डिनेटरों और मैनेजरों को समारोह में दिया गया प्रशस्ती पत्र

झारखंड पुलिस 13 वर्षों से राज्य पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करा रही है लेकिन यह पहली बार है कि किसी समारोह विशेष का आयोजन कर खेल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनेवाले को-आॅर्डिनेटरों और मैनेजरों को प्रशस्ती पत्र दिया गया। इससे पहले डाक से प्रशस्ती पत्र भेजने की परंपरा रही है। 

रांची में होगी वाॅलीबाॅल क्लस्टर राष्ट्रीय पुलिस प्रतियोगिता 

आगामी अक्टूबर महीने में राष्ट्रीय पुलिस वाॅलीबाॅल क्लस्टर पुलिस प्रतियोगिता का आयोजन रांची में होना है। वाॅलीबाॅल क्लस्टर में वाॅलीबाॅल के अलावा हैंडबाॅल, बास्केटबाॅल और योगा की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जैप एडीजी ने आशा व्यक्त की है कि इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में को-आॅर्डिनेटर कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे और सर्वश्रेष्ठ मेजबानी करने में सहयोग करेंगे।   

को-आॅर्डिनेटर जिन्हें सम्मानित किया गया

सुजाता भगत-भरोत्तोलन, झानो हांसदा-तीरंदाजी, तरूणा मिश्रा-मुक्केबाजी, पियुष कुमार-वाॅलीबाॅल, नसीम खां-कबड्डी, जगेश्वर टोपनो-हाॅकी, जगरनाथ भेंगरा-हाॅकी, रमेश मंडल-फुटबाॅल, जसीम खां-फुटबाॅल, अवधेश कुमार-कुश्ती, विधानचंद्र शर्मा-मुक्केबाजी, यशवंत लकड़ा-तीरंदाजी, विकास कुमार-हैंडबाॅल, श्रीनिवास राव-हैंडबाॅल, प्रीति नारायण राई-जिम्नास्टिक, अनीस मोमित कुजूर-भरोत्तोलन, खुशी लाल महतो-एथलेटिक्स, एमोल्डा एक्का-एथलेटिक्स, पूनम लकड़ा-एथलेटिक्स, अमासी बारला-वुशू और साहिना परवीन-ताइक्वांडो।

टीम मैनेजर जिन्हें सम्मानित किया गया

अजीत कुमार विमल-कोल्हान, अनिल कुमार सिंह-प्रशिक्षण, बबन सिंह-संताल परगना, करमपाल उरांव-उत्तरी छोटानागपुर, मुजीबुर रहमान-पलामू, रामचंद्र राम-कोयला, रविन्द्र प्रसाद-झासपु, टीेके झा-दक्षिण छोटानागपुर और केके राय-सीआईडी।  


खिलाड़ियों, को-आॅर्डिनेटरों और मैनेजरों को समारोहपूर्वक प्रशस्ती पत्र देने की शुरूआत की गयी है, खेल को लेकर पुलिस का नजरिया अब सकारात्मक रूप से बदल रहा है। 

रेजी डुंगडुंग, एडीजी, जैप