sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
26 नवंबर को भटिंडा के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी (गुजरात क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष) ने देशवासियों से नकद के कम इश्तेमाल और कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने की अपील की थी। लेकिन झारखण्ड के सबसे अमीर खेल संस्था झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA)को पीएम के आह्वान के विपरीत कैश पर ही सबसे ज्यादा विश्वास है। ये हम नहीं JSCA के बैंक अकाउंट बता रहे हैं। JSCA के कर्मचारी ने 22 नवंबर से 9 जनवरी के बीच 5.24 लाख रुपये नकद के रूप में बैंक से निकाले।
कैशलेस होने के आह्वान के बाद JSCA को कैश से हुए प्यार की कहानी काफी रोचक है। एक ओर तो JSCA के ईश्वर राव को 1600 और 2700 रुपये (चेक नंबर 6780 व 6792), कुलदीप शर्मा को 3000 रुपये (चेक संख्या 6762), मनीष वर्धन को 4200 रुपये (चेक नंबर 6778) और जमदगिनी व्यास को 4900 रुपये (चेक संख्या 6809) जैसे छोटे रकम का भुगतान भी चेक से कर रहा है। तो दूसरी ओर 22 नवंबर से 9 जनवरी के बीच 5.24 लाख रुपये नकद निकालने के पीछे की अँधेरी सच्चाई क्या है ? इसी दौरान RTGS/Online के ज़रिये 100, 300, 897, 2796 रुपये का भी भुगतान किया गया फिर 5.24 लाख रुपये नकद निकालने का औचित्य क्या ?
11 बार में निकाले गए 5.24 लाख नकद
JSCA के दो बैंक अकाउंट से कुल 11 बार में 5.24 लाख रुपये निकाले गए हैं। अकाउंट संख्या 45***********03 से 22 नवंबर को 24000(चेक नंबर 6772), 28 नवंबर को 50000(चेक नंबर 6773), 8 दिसंबर को 50000(चेक नंबर 6774), 16 दिसंबर को 50000(चेक नंबर 6780), 23 दिसंबर को 50000 रुपये (चेक नंबर 6781),30 दिसंबर को 50000 रुपये(चेक नंबर 6782) और 7 जनवरी को 50000 रुपये (चेक नंबर 6786) नकद निकाले गए। वहीँ एक और अकाउंट संख्या 30*******45 से 15, 23, 30 दिसंबर को 50-50 हज़ार रुपये नकद(चेक नंबर क्रमशः 21455, 21456, 21457) और 9 जनवरी को चेक संख्या 21458 द्वारा 50000 रुपये नकद निकाला गया (देखें तस्वीर)।
चेक ज़ारी किये एक बार, नकदी निकाली अंतराल पर
JSCA ने नकदी निकालने के लिए जो चेक ज़ारी किये, वो भी काफी रोचक है। चेक नंबर तो एक ही बार ज़ारी किये गए लेकिन निकाले गए अलग-अलग। अकाउंट संख्या 45***********03 के चेक नंबर 6772, 6773, 6774 एक बार ज़ारी किये गए लेकिन निकासी अलग-अलग तिथि को की गयी। इस बीच कई और चेक भी भंज गए लेकिन लगभग एक-एक सप्ताह के इंतज़ार के बाद ही नकदी के चेक भंजाये गए। चेक संख्या 6780, 6781, 6782 के साथ भी यही कहानी दोहरायी गयी। वहीं अकाउंट संख्या 30*******45 से ज़ारी चेक के नंबर भी 21455, 21456, 21457, 21458 एक-एक सप्ताह के अंतराल पर भंजाये गए।
क्रिकेट बड़ी इंडस्ट्री है झारखण्ड से विभिन्न वर्गों की 7 टीमें को मैच के लिए बाहर भेजना पड़ता है, उसी के लिए नकदी निकाली गयी होगी। मुझे पक्की जानकारी नहीं है, रिकॉर्ड देखना पड़ेगा।
राजेश वर्मा बॉबी
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत