Sports Jharkhand
मलखंब प्रशिक्षण शिविर शुरू
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:29:34

sportsjharkhand.com टीम

रांची

जिला मलखंब संघ के तत्वावधान में धुर्वा स्थित बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2 में सात दिवसीय निःशुल्क राज्य-स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन झारखंड राज्य मलखंब संघ के चैयरमेन रेहान अहमद ने नारियल फोड़कर किया। राज्य संघ के महासचिव सह मुख्य प्रशिक्षक अजय झा ने खिलाड़ियों को पोल मलखंब, रोप मलखंब व पिरामिड से जुड़ी तकनीक बताई। पहले दिन बेहतर प्रदर्शन के लिए कौशल कुमार, मुकेश कुमार, रिषु कुमार, सोनू बैठा एवं हरिशंकर को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार तक रोजाना सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चलेगा।