sportsjharkhand.com टीम रांची रांची-जमशेदपुर
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्य तीरंदाज़ी संघ के चेयरमैन रहे अर्जुन मुंडा मंगलवार को झारखंड तीरंदाज़ी संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। जमशेदपुर में आयोजित झारखंड तीरंदाज़ी संघ की बैठक में सर्वसम्मति से अर्जुन मुंडा के नाम पर सहमति बनी। पता हो कि टाटा में कार्यरत सुनील भाष्करण झारखंड तीरंदाज़ी संघ के अध्यक्ष थे और उनके स्थानांतरण के बाद से संघ अध्यक्ष की बाट जोह रहा था। अर्जुन मुंडा झारखंड में तीरंदाज़ी के बढ़ावे को लेकर काफी सक्रिय रहे हैं और खरसावां की तीरंदाज़ी अकादमी के जनक भी रहे हैं।
हम सब मिलकर तीरंदाज़ी की नर्सरी (झारखंड) को विश्वविद्यालय में तब्दील करने का प्रयास करेंगे।
अर्जुन मुंडा
अध्यक्ष, झारखंड तीरंदाज़ी संघ
IOA के इशारे पर बने अध्यक्ष !
sportsjharkhand.com को जानकारी मिली है कि भारतीय तीरंदाज़ी संघ के चुनाव में भाग लेने से रोके जाने के बाद IOA के इशारे पर ही अर्जुन मुंडा ने झारखंड तीरंदाज़ी संघ का अध्यक्ष पद स्वीकारा है। IOA ने कुरैशी द्वारा भारतीय तीरंदाज़ी संघ के चुनाव को मानने से लगभग इनकार कर दिया है और इस बात की प्रबल संभावना है कि एक तदर्थ समिति का गठन हो या नए सिरे से चुनाव हों। ऐसी स्थिति में अर्जुन मुंडा की भूमिका काफी अहम हो जाएगी। अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाज़ी के नए अध्यक्ष के तौर पर देखे जा रहे हैं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत