Sports Jharkhand
बेंचप्रेस : 63 वर्षीय इंद्रजीत सिंह ने भारतीय टीम में जगह बनायी
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:54:09
63 वर्षीय इंद्रजीत सिंह ने उज्बेकिस्तान में 14 अक्तूबर से शुरू होनेवाली एशियन मेंस बेंचप्रेस प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में जगह बनायी है। ताशकंद में 20 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के लिए 30 सदस्यीय भारतीय टीम में चयनित रांची के इंद्रजीत सिंह मास्टर्स 3 ग्रेड में 83 किलोग्राम के ईवेंट में भाग लेंगे। इंद्रजीत सिंह पहली बार 42 साल पहले 1974 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वह रांची के प्रतिष्ठित खेल साजो सामान के थोक एवम खुदरा दूकान राज स्पोर्ट्स एंड कंपनी के संचालक भी हैं।