sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
खेलकूद एवम् युवा कार्य विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में 21 से 23 सितंबर 2017 तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय SGFI विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत गुरुवार को हुई। एथलेटिक, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल समेत अन्य खेलों के बालक एवम बालिका 14 वर्ष/17 वर्ष/19 वर्ष की प्रतियोगिता का उद्घाटन सिधू कान्हू स्टेडियम उपायुक्त साहेबगंज डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया ।
उद्घाटन समारोह के दौरान 17-18 सितंबर को कोलकाता में आयोजित 29 वी पूर्वी छेत्र राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता में आवासीय एथलेटिक केंद्र साहिबगंज से खिलाड़ी राजा अंसारी (राजस्थान उ0वि0) एवम् प्रेम हांसदा(संत जेवियर्स हिंदी), डे बोर्डिंग एथलेटिक सकरीगली के आकाश यादव (बी0डी0उ0वि0) द्वारा रजत पदक प्राप्त करने पर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल आयोजक प्रशिक्षक योगेश प्रसाद यादव, समाज सेवी पूनम किरण चौरसिया, कोच अशोक कुमार, मनोज कुमार, बेलाल,बम बम कुमार, सुनील यादव, मासूम रजा, कमरुल होदा, शेखर वर्मा, बिनोद साह, आलम, रवि कान्त रवि, खेल टीचर लूसी कुमारी, सुप्रिति साहा, अनीता हांसदा, लूसी मरांडी, टेरेसा सोरेन, रायसिंन हांसदा समेत कई मौजूद थे ।
पहले दिन का परिणाम
फुटबॉल
17 वर्ष बालिका
विजेता - कस्तूरबा आवासिय बरहरवा
उपविजेता-- कस्तूरबा मंडरो
14 वर्ष बालिका
विजेता-- कस्तूरबा तालझारी
उपविजेता-- कस्तूरबा बरहरवा
कबड्डी
14 वर्ष बालिका
विजेता -- कोदरजन्नना मवि, साहिबगंज
उपविजेता -- कस्तूरबा बरहरवा
17 वर्ष बालिका
विजेता -- प्रोजेक्ट कन्या उ वि राजमहल
उप विजेता -- कस्तूरबा बोरियो
एथलेटिक्स
बालिका 19 वर्ष
1.अनीता सोरेन -मंडरो
2.प्रीति कुमारी- साहिबगंज
3.मंजुला हेम्ब्रोम-मंडरो
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत