Sports Jharkhand
खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पे एंड प्ले योजना शुरू
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:34:19

sportsjharkhand.com टीम

रांची

मेगा स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स होटवार, राँची स्थित सभी स्टेडियमों में पे एण्ड प्ले की नयी योजना शुरू कर दी गयी है। नयी योजना में राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर मेडल पाने वाले, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी करने वाले एवं राज्य स्तर पर पदक प्राप्त खिलाड़ियों को निशुल्क खेलने की अनुमति होगी। अन्य खिलाडियों के लिए पे एण्ड प्ले योजना के अंतर्गत सदस्यता शुल्क निर्धारित की गई है इसके अतिरिक्त कई अन्य तरह की सुविधाएं भी दी जा रही है। सभी खिलाड़ियों को पहचान पत्र एवं प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। अकादमी के कैडेट्स और अन्य खिलाड़ियों के पहचान पत्र एवं प्रवेश पत्र के रंग अलग अलग होंगे। खेल अकादमी के बच्चों की अभ्यास अवधि ( प्रात : 6.30 से 8.30 एवं शाम 4 बजे से 6 बजे ) में उनकी सुविधा को ध्यान मे रखा जाएगा। खेलों के लिए प्रशिक्षकों की व्यवस्था भी होगी और बुकिंग के लिए ऑनलाइन सुविधा भी प्रदान की जायेगी।