Sports Jharkhand
JSCA के आजीवन सदस्य अवधेश कुमार सिंह ने COA को पत्र लिखा, \'अमिताभ चौधरी गुट\' के नाम पर जताई आपत्ति
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:58:34

sportsjharkhand.com टीम

रांची


JSCA के आजीवन सदस्य अवधेश कुमार सिंह ने COA तथा BCCI-JSCA के इलेक्टोरल अफसरों को पत्र लिखकर BCCI के सचिव व ICC के निदेशक अमिताभ चौधरी पर JSCA के चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। अवधेश सिंह ने COA का ध्यान प्रत्याशियों द्वारा \'अमिताभ चौधरी गुट\' के नाम पर वोट मांगे जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि चुनाव की निष्पक्षता के लिए अमिताभ चौधरी को निर्देशित किया जाए कि वे ये बयान जारी करें कि


...He is neutral in his stand and if any group is using his name or asking votes in his name, has no patronage or connection with him...


पता हो कि इससे पहले भी अवधेश सिंह ने JSCA के इलेक्टोरल अफसर को इसी मुद्दे से जुड़ा पत्र लिखा था। उस पत्र में  भी आरोप लगाया गया था कि अमिताभ JSCS स्थित अपने ऑफिस का दुरुपयोग चुनाव को प्रभावित करने के लिए कर रहे हैं। लेकिन इस विषय पर कोई सार्थक कार्रवाई न होता देख उन्होंने COA को पत्र लिखा है। पत्र के साथ प्रत्याशियों द्वारा अमिताभ चौधरी गुट के नाम पर मांगे जा रहे सहयोग/वोट अपील से जुड़े दस्तावेज भी संलग्न किये गए हैं।