sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) पर्दे के पीछे से कौन और कैसे चला रहा है इसकी बानगी भर देखनी हो तो JSCA की आधिकारिक वेबसाइट पर चले आइये। वेबसाइट अभी भी अमिताभ चौधरी को अपना अध्यक्ष और राजेश वर्मा बॉबी को अपना सचिव होने की मुनादी कर रही है, जबकि दोनों पदाधिकारी माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद अयोग्य हो चुके हैं और अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। दोनों के इस्तीफे के बाद 16 फरवरी 2017 को रांची के JSCA स्टेडियम में हुई कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में कुलदीप सिंह को अध्यक्ष, देवाशीष उर्फ पिंटू दा को महासचिव और असीम कुमार सिंह, अजय नाथ शाहदेव समेत तीन नए उपाध्यक्षों का मनोनयन किया गया था। आखिर क्यों मनोनयन के पांच माह बाद भी अपनी ही वेबसाइट पर उपस्थिति दर्ज कराने में नाकाम रहे पदाधिकारी ? ये अनुमान लगाना ज्याद कठीन नहीं है कि किसके इशारे पर ये सब हो रहा है ? जेएससीए के संदर्भ में एक कहावत मशहूर है, खाता ना बही जे अमितभवा कहे उहे सही। नए पदाधिकारियों की नाकामी इस कहावत को चरितार्थ करती हुई नजर आ रही है।
JSCA की वेबसाइट पर AC वायरस का साया !
संस्था की वेबसाइट पर AC वायरस का साया साफ-साफ नजर आ रहा है और जेएससीए की वर्तमान कमिटी के पास इस वायरस का एंटी वायरस बनने या बनवाने की कुव्वत नजर नहीं आ रही है। 16 फरवरी की बैठक में ही वेबसाइट के पुनर्निमाण के लिए भी नई एजेंसी के चयन का एजेंडा था, चयन हुआ या नहीं ये पता नहीं लेकिन 5 मार्च, 6 मार्च और 8 मार्च को वेबसाइट पर कई टेंडर अपलोड किए गए। सभी टेंडर 16 से 20 मार्च तक भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हुए टेस्ट मैच से जुड़े हुए थे। टेंडर तो अपलोड हो गए लेकिन अध्यक्ष, सचिव और उपाध्यक्षों के नाम और तस्वीर पर एसी वायरस का साया बरकरार है।
जो स्वयं हक नहीं ले पा रहे वो खिलाड़ियों को क्या हक दिलाएंगे !
जेएससीए की वर्तमान कमेटि के पदाधिकारी खुद अपने हक-हुकुक और अधिकारों से वंचित नजर आ रहे हैं। और ये कैसी विडंबना है कि जो स्वयं वंचित हो उसी पर सैकड़ों खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने की जिम्मेवारी हो। जेएससीए के कई आजीवन सदस्य नई कमिटी को मौनमोहन कमिटी बता चुके हैं और वेवसाइट उनके आरोपों पर मुहर लगाती हुई नजर आ रही है। sportsjharkhand.com ने जब इस संदर्भ में JSCA पदाधिकारियों से बात करनी चाही तो सभी कन्नी काटते नज़र आये।
वर्तमान समिति अमिताभ चौधरी के चट्टों-बट्टों व चाटूकारों की बाल समिति है, जिसमें पदलोलूपों को पदरूपी पॉकेट मनी का झुनझुना पकड़ाया गया है।
सुनील कुमार सिंह
संयोजक, सेव स्पोर्ट्स झारखंड
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत