Sports Jharkhand
कार्बन T20 लीग के छठे दिन गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को याद दिलाया छठी का दूध, बोकारो ब्लास्टर्स व धनबाद डायनेमोज़ जीते
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:30:27



JSCA स्टेडियम में खेली जा रही कार्बन T20 लीग के छठे दिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के समक्ष चारों टीमों के बल्लेबाज नतमस्तक नज़र आए। हालात ये रहे कि कोई भी टीम T20 के मुकाबले में निर्धारित 20 ओवर में 100 रन बना पाने में सफल नहीं हो पाई। पहले मुकाबले में रांची रेडर्स 19.5 ओवर में 88 रन पर सिमट गई। विजयी लक्ष्य को प्राप्त करने में बोकारो ब्लास्टर्स को 19.3 ओवर लग गए। बोकारो ने मैच 5 विकेट से जीता। बोकारो के अंकित राज सिंह ने 42 गेंद पर 47 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने। 

दूसरे मैच में पदक तालिका के टॉप में चल रही दुमका डेयरडेविल्स की के बल्लेबाज 8 विकेट खोकर मात्र 88 रन बना पाए। धनबाद डायनेमोज़ को 89 रन बनाने के लिए 18.2 ओवर का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान उसके सात बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। 23 गेंद पर 32 रन बनानेवाले नाज़िम सिद्दीकी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। छह दिन बाद सिंहभूम स्ट्राइकर्स, बोकारो ब्लास्टर्स व दुमका डेयरडेविल्स 4 मैच में 12 अंकों के बावजूद नेट रन रेट के आधार पर क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं। 




गेंदबाजों का रहा जलवा, लीग के छठे दिन फेंका गया पहला मेडेन ओवर


रविवार गेंदबाजों के नाम रहा और लीग का पहला व दूसरा मेडेन ओवर फेंका गया। बोकारो के आशीष कुमार जूनियर ने पहला मेडन फेंका। दूसरे मैच में दुमका के  रोनित सिंह ने भी मेडन ओवर फेंका। रविवार को कुछ गेंदबाजों का विश्लेषण इस प्रकार रहा


बोकारो ब्लास्टर्स के

आशीष कुमार

4-1-7-3

पंकज यादव

4-0-9-2


रांची रेडर के 

मनीषी

4-0-9-1




सोमवार के मुकाबले


9.30 बजे : जमशेदपुर जगलर्स vs धनबाद डायनेमोज़

1.30 बजे : बोकारो ब्लास्टर्स vs सिंहभूम स्ट्राइकर्स