Sports Jharkhand
तीन जीत के साथ झारखण्ड की धमाकेदार शुरुआत
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:12:08

sportsjharkhand.com टीम

रांची

खेलो इंडिया के तहत शुक्रवार को हॉकी के तीन मैचों में जीत के साथ झारखण्ड ने विजय अभियान की शुरुआत की। बालिका अंडर 14 वर्ष में झारखण्ड ने पंजाब को 6–1 से हराया। ब्यूटि के 17वें, 44वें, एलिन के 47वें, दीप्ती के 49वें, पूनम के 51वें और जिंसी के 56वें मिनट में किये गए गोल की बदौलत झारखण्ड ने एकतरफा मुकाबले में पंजाब को 6–1 से रौंदा। बालक अंडर14 वर्ष में झारखण्ड ने हरियाणा को 3-0 से हराया। एनोस तिर्की ने 10वे व 50वे मिनट में दो गोल और रोहित मुंडू के 59वे मिनट के एक गोल किया। बालक 17 वर्ष में झारखण्ड ने तेलंगाना को 4-2 से हराया। निमेसन्न केरकेट्टा के 15वे व 45वे मिनट में, संजीत होरो ने 25वे मिनट और मनोहर मुंडू ने 35 वे मिनट में गोल दागे। बालिका 17 वर्ष में झारखण्ड और तमिलनाडु के बीच मुकाबल्स 1–1 से ड्रा रहा।