sportsjharkhand.com टीम रांची राज्य में खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति के खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने दोबारा आवेदन आमंत्रित किये हैं। योग्य खिलाड़ियों से 20 नवंबर 2020 तक विहित प्रपत्र में अपना आवेदन समर्पित कर सकते हैं। पाठकों को पता हो कि विधानसभा चुनाव के दौरान 18 अक्टूबर 2019 को विज्ञापन निकालकर 11 नवंबर तक खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किये गए थे। चुनावी मौसम में कई अहर्ताधारी खिलाड़ी आवेदन से वंचित रह गए थे। इसके बाद खेल मंत्री सह मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप व निर्देश के बाद वैसे जो खिलाड़ी उस वक़्त आवेदन नहीं कर पाए थे उन्हें एक अवसर प्रदान किया गया है।
कैसे करें आवेदन ?
विभागीय वेबसाइट sports.jharkhand.gov.in पर दिए गए आवेदन के प्रारूप के अनुसार आवेदन पत्र के साथ समस्त दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड छाया प्रति भी संलग्न करनी है। वेबसाइट पर ही अहर्ताएं व शर्तें दी गई हैं। उन्हीं के अनुसार आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना है। कुरियर या हाथों हाथ आवेदन नहीं लिए जाएंगे।
इस पते पर भेजें आवेदन
निदेशक
खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय
गेट नंबर 29, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम
मोरहाबादी, रांची, झारखंड
834008
20 नवंबर है आवेदन की आखिरी तारीख
आपके आवेदन 20 नवंबर 2020 तक पहुंच जाने चाहिए। इसके बाद मिले आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
क्या हैं अहर्ताएं ?
विशेष जानकारी के लिए विभाग के वेबसाइट sports.jharkhand.gov.in के Notice पेज पर जाएं
खिलाड़ियों से विनम्र आग्रह
sports.jharkhand.gov.in सरकार के खेल निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट है।
जबकि
sportsjharkhand.com खेलकूद की खबरों से जुड़ा एक निजी वेबसाइट। कुछ खिलाड़ियों ने sportsjharkhand.com के मेल पर अपने आवेदन भेज दिए हैं। आपको पता हो कि आवेदन सिर्फ और सिर्फ निबंधित डाक या स्पीड पोस्ट से आमंत्रित किये गए हैं मेल पर नहीं। आप सभी कृपया ऊपर दिए गए पते पर ही आवेदन समर्पित करें।
सधन्यवाद !
टीम
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत