Sports Jharkhand
झारखंड टीम की घोषणा, ईशान किशन-शाहबाज़ नदीम चोट के कारण बाहर
sportsjharkhand.com टीम रांची
21:08:57
अगरतल्ला में त्रिपुरा के खिलाफ 9-12 दिसम्बर तक अपने रणजी ट्रॉफी सत्र का आगाज़ करनेवाली झारखंड क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। सौरभ तिवारी को टीम का कप्तान बनाया गया है।चोट के कारण शाहबाज़ नदीम व ईशान किशन को बाहर रखा गया है। सैयद मुश्ताक अली प्रतियोगिता के दौरान घायल ईशान किशन अभी तक रिकवर नहीं कर पाए हैं जबकि शाहबाज़ नदीम भी घायल हो गए हैं। शाहबाज़ नदीम गुवाहाटी में असम के खिलाफ 17 दिसम्बर से होनेवाले अगले मैच तक फीट हो जाएंगे, ऐसी संभावना है जबकि ईशान किशन को मैच फीट होने में काफी वक्त लगेगा। 



टीम इस प्रकार है 

सौरभ तिवारी (कप्तान), अर्णव सिन्हा, नाज़िम सिद्दीकी, विराट सिंह, कुमार देवव्रत, कुमार सूरज, इशांक जग्गी, सुमित कुमार, अनुकूल रॉय, राहुल शुक्ला, अजय यादव, आशीष कुमार, विवेकानंद तिवारी, उत्कर्ष सिंह व राहुल प्रसाद 

प्रशिक्षक : राजीव कुमार राजा व एस एस राव 

मैनेजर : पी एन सिंह