Sports Jharkhand
अचल तिर्की एवं सन्नी सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता : उद्घाटन मैच में गुलमोहर अकादमी जीता
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:47:39

sportsjharkhand.com टीम

रांची

रांची विश्वविद्यालय कोचिंग सेंटर में अचल तिर्की एवं सन्नी सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में गुलमोहर अकादमी मैकलुस्कीगंज ने 9वीं बिहार बटालियन को कड़े संघर्ष के बाद 14-25, 25-23, 25-21 एवं 25-18 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में झारखंड पुलिस ने सेरसा रांची की टीम को 25-21, 21-25, 18-25, 26-24 एवं 16-14 से, 9वीं बिहार बटालियन की टीम ने रांची जिला की टीम को 25-18, 25-17, 24-26 एवं 25-15 से एवं सीआईएसएफ ने रांची रेल को  25-17, 25-18, 25-21 से पराजित किया। इससे पहले रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश पांडे ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। इस पर प्रतिकुलपति डॉ कामिनी कुमार व बीएसएफ के डीआईजी अजीत टेटे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के अवसर पर अयोजन सचिव राजेश कुमार, डॉ निशिकांत, विश्वनाथ सिंह, सेतांक सेन, सुनिर्मल बोस, भोला प्रताप सिंह, संजय प्रताप सिंह, आनंद चौधरी, अजीत, जेपी, चंचल सिंह, राजेश गुप्ता, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।