Sports Jharkhand
CBSC राष्ट्रीय एथलेटिक्स में JSSPS के दो एथलीटों ने जीता स्वर्ण पदक
sportsjharkhand.com टीम रांची
12:20:12

sportsjharkhand.com टीम

रांची


JSSPS के दो एथलीटों ने कर्नाटक के दवांगवे में खेली जा रही CBSC राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। U 14 बालिका वर्ग में आशा किरण बारला ने 800 मीटर दौड़ में 2 मिनट 22.59 सेकंड के समय के साथ नया मीट रिकॉर्ड बनाया। U 14 बालक वर्ग में राहुल उराँव ने 800 मीटर में 2 मिनट 9.10 सेकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता। पिछले एक साल के दौरान आशा किरण और राहुल उराँव का प्रदर्शन काफी उत्शाहवर्धक रहा है।