Sports Jharkhand
SGFI U 14 फुटबॉल : वसंत पंचमी के दिन झारखंड की सरस्वतियों ने जीता स्वर्ण
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:53:48

sportsjharkhand.com टीम

रांची/पुणे

झारखंड की बालाओं ने पुणे में आयोजित 63वीं SGFI U 14 वर्ग का खिताब अपने नाम कर अनोखे अंदाज में सोमवार को बसंत पंचमी का त्यौहार सेलिब्रेट किया। झारखंड की बालिकाओं ने हरियाणा की बालाओं को आसानी से 2-0 हराकर खिताब जीत लिया। नीतू कुमारी और लक्ष्मी कुमारी ने झारखंड की ओर से गोल किया। वहीं U 14 बालक वर्ग में झारखंड को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। झारखंड को चंडीगढ़ के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन पर खेल निदेशक रणेन्द्र कुमार, उप निदेशक संदीप दोराई बुरु, अवर सचिव वेदरत्न मोहन समेत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों, फुटबॉल संघ से जुड़े पदाधिकारियों व खेलप्रेमियों ने बधाईयां दी हैं।