Sports Jharkhand
नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ आदित्य ने जीता स्वर्ण
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:49:25

sportsjharkhand.com टीम

रांची

धनबाद के आदित्य प्रकाश ने 13.51 समय के साथ विशाखापटनम में खेली जा रही राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक मीट में अंडर 15 वर्ग में 100 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली के रितेश चौधरी ने भी 13.79 का समय निकाल कर पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पुराना रिकॉर्ड 2004 का था जकब एम पी के मो अजहरुद्दीन ने 13.80 सेकंड का समय निकालकर रिकॉर्ड बनाया था। 

प्रतियोगिता के आखिरी दिन रांची की फ्लोरेंस बारला ने बालिकाओं के U 16 वर्ग में 400 मीटर का रजत पदक भी जीता।