sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की मैनेजमेंट कमिटी ने BCCI द्वारा निबंधित संविधान के सभी प्रावधानों को लगभग हूबहू मंजूरी देते हुए उसे JSCA के संविधान के रूप में मंजूरी दे दी है। इस संविधान को JSCA की मंजूरी के लिए विशेष आमंत्रित बैठक (SGM) आयोजित करने का निर्णय भी कमिटी द्वारा लिया गया। कमिटी ने 23 सितंबर को रांची के JSCA स्टेडियम परिसर में SGM बुलाने का निर्णय लिया है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश व COA के पत्र के आलोक में हुई इस बैठक की अध्यक्षता बीमार रहने के बावजूद JSCA अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने की। उपाध्यक्ष असीम कुमार सिंह को छोड़कर कमिटी के सारे सदस्य बैठक में मौजूद रहे। बैठक के दौरान नए संविधान के प्रारूप व SC के आदेश के आलोक में स्वहित/राज्यहित में बची हुई संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। मैनेजमेंट कमिटी की बैठक में पटना से पहुंचे JSCA के एक आजीवन सदस्य राजीव जी की उपस्थिति से मैनेजमेंट कमिटी के कुछ सदस्यों के दिल में पल रहे सपनों पर सांप लोटने लगे। बैठक में उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, सचिव देवाशीष चक्रवर्ती समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। दो लोग विशेष तौर पर आमंत्रित रहे और ज्यादातर चर्चा व विचारों का आदान-प्रदान भी उनके द्वारा किया गया। दूसरे गैर सदस्य का नाम बताने की जरूरत है क्या ? नहीं ना !
जमशेदपुर के क्लब व स्कूलों के वोटिंग अधिकार खत्म करने का फैसला
स्पोर्टसझारखण्ड.कॉम को जानकारी मिली है कि मैनेजमेंट कमिटी द्वारा मंजूर संविधान के मसौदे में जमशेदपुर के क्लब व स्कूलों के वोटिंग अधिकार खत्म करने को मंजूरी दे दी गई है। अब जमशेदपुर एक जिले के तौर पर JSCA का हिस्सा रहेगा। पता हो कि JSCA में जमशेदपुर के A और B डिवीज़न के 25 क्लबों व 32 स्कूलों को वोटिंग का अधिकार है। इन क्लब व स्कूल के लिए JSCA अपने खर्चे पर पिछले कई दशकों से 7 प्रतियोगिताएं प्रतिवर्ष आयोजित कराती रही है। क्लब और स्कूल ने भी कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं लेकिन 2013 के चुनाव अमिताभ चौधरी गुट जीत के बावजूद क्लब व स्कूल के प्रतिनिधि पद का चुनाव हार गया था। ज्ञात हो कि लोढ़ा कमिटी की सिफारिशों से इतर SC ने भी विदर्भ, बड़ौदा, सौराष्ट्र, मुम्बई, सेना, रेलवे जैसी टीमों को उनके योगदान को मानते हुए मान्यता बहाल रखी। संभव है कि क्लब और स्कूल की सदस्यता का मामला भी COA व अदालत की चौखट पर पहुंचे।
आगे क्या ?
23 सितंबर को SGM में संविधान को मंजूरी मिलते ही JSCA द्वारा IG रजिस्ट्रार के संविधान का निबंधन कराया जाएगा। उसके बाद विहित प्रारूप में इसकी कॉपी एक निश्चित समय सीमा के अंदर COA को भेजनी होगी।
JSCA में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं
मैनेजमेंट कमिटी की बैठक में लिए फैसलों के बारे में स्पोर्टसझारखण्ड.कॉम ने जब अध्यक्ष कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव व सचिव देवाशीष चक्रवर्ती उर्फ पिंटू दा से संपर्क करने दर्ज़नों कोशिश का कोई परिणाम नहीं निकला। किसी ने भी फोन उठाने की जहमत नहीं उठाई। इनसे इतर एक-दो लोगों ने फोन उठाया लेकिन मुंह पर जाबी (पशुओं के मुंह में बांधा जानेवाला एक सुरक्षा कवच) लगने की विवशता बताई।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत