Sports Jharkhand
JSA ग्रीन ने JSA रेड को हरा जीता खिताब
sportsjharkhand.com टीम रांची
06:48:27

sportsjharkhand.com टीम

जमशेदपुर

जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित JSA वॉलीबॉल चैलेंजर्स ट्रॉफी का खिताब JSA ग्रीन ने JSA रेड को 26-24, 25-21 से हराकर जीत लिया। युवा वॉलीबॉल खिलाड़ियों को एक मंच उपलब्ध कराने के लिए चैलेंजर्स ट्रॉफी का आयोजन इस वर्ष से शुरू किया गया है जिसमें पिछले वर्ष वॉलीबॉल लीग में बेहतर प्रदर्शन करनेवाली चार टीमों को जगह दी गई। शुक्रवार को लीग मैच खेले गए, जिसमें JSA ग्रीन को 6 अंक,  JSA रेड को 4 अंक, JSA ब्लू को 2 अंक और JSA येल्लो को 0 अंक मिले। शनिवार की सुबह फाइनल मुकाबला हुआ। दोराबजी टाटा के जन्मोत्सव के अवसर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मैच के बाद विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।


©sportsjharkhand.com