Sports Jharkhand
प्रतिभा ने नेशनल यूथ एथलेटिक्स ने जीता कांस्य
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:54:37
sportsjharkhand.com टीम

रांची

हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी स्टेडियम में 21 से 23 अप्रैल तक आयोजित 14वीं नेशनल यूथ एथलेटिक चैंपियनशिप में साई रांची की प्रतिभा कुमारी ने 100 मीटर हर्डल्स में 15.22 सेकंड का समय निकालते हुए कांस्य पदक जीता। मूल रूप से सिमडेगा की रहनेवाली प्रतिभा कुमारी यादव आवासीय सेंटर हजारीबाग की भी ट्रेनी रही है। प्रतिभा की उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक संघ के अध्यक्षय मधुकांत पाठक, सचिव सीडी सिंह, टीम मेनेजर सिकंदर महतो, एसके पाण्डेय, रसीद खान, प्रभाकर वर्मा, कोच बिनोद कुमार सिंह, योगेश प्रयादव समेत राज्य के खेल प्रेमियो ने बधाई दी ।