sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेनेवाले विश्वविख्यात तेज़ गेंदबाज़ ग्लेन मैक्ग्राथ झारखंड के युवा तेज़ गेंदबाजों को टिप्स देने के लिए दो दिनों तक राजधानी में रहेंगे। आगामी 16-17 जून को ग्लेन मैक्ग्राथ JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में युवा तेज़ गेंदबाजों को उनके रन अप, एक्शन, स्विंग, लेंथ, विकेट के अनुसार बॉलिंग, फिटनेस समेत अन्य बारीकियों पर टिप्स देंगे। जानकारी के अनुसार झारखण्ड U 16, U 19, U 23 व रणजी टीम का हिस्सा रहे गेंदबाजों को ग्लेन मैक्ग्राथ के साथ ट्रेनिंग व टिप्स के लिए बुलाया जाएगा। पता हो कि 12 जून से ग्लेन मैक्ग्राथ चेन्नई स्थित MRF पेस फाउंडेशन में एक पखवाड़े तक देशभर से चयनित तेज़ गेंदबाजों को ट्रेनिंग व टिप्स देने के लिए आ रहे हैं। इसी क्रम में ऑस्ट्रेलिया लौटने से पहले रांची के दौरे पर रहेंगे।
झारखंड के तेज़ गेंदबाजों के लिए पहला व ऐतिहासिक अनुभव होगा
ये पहली बार होगा कि झारखंड के तेज़ गेंदबाजों को विश्व के सर्वकालीन तेज़ गेंदबाजों में से एक ग्लेन मैक्ग्राथ के अनुभव का फायदा उठाने का अवसर मिलेगा। वरुण ऑरोन के अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के बाद झारखंड के मोनू कुमार, आशीष कुमार, विवेकानंद तिवारी जैसे कई तेज़ गेंदबाजों ने अपनी पहचान बनाई है। जाहिर है इसको लेकर तेज़ गेंदबाज़ भी काफी उत्साहित हैं।
ये once of a lifetime opportunity है और इसे कोई भी तेज गेंदबाज मिस नहीं करना चाहेगा।
एक तेज़ गेंदबाज़ (नाम न छापने की गुजारिश के साथ)
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत