sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
पिछले कई माह से होटवार स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की दुर्दशा को लेकर sportsjharkhand.com पर लगातार छप रही खबरों का बड़ा असर हुआ है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रोजेक्ट भवन में एक समीक्षा बैठक के दौरान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्टेडियमों व अन्य आधारभूत संरचनाओं की दुर्दशा पर CCL CMD गोपाल सिंह को जमकर लताड़ा और निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सारी व्यवस्था दुरुस्त की जाएं। मुख्यमंत्री ने यहां तक कह डाला कि अगर तुमसे व्यवस्था नही सुधर सकती है तो बोरिया-बिस्तर बांधने के लिए तैयार रहो। बैठक में सार्वजनिक तौर पर डांट व हिदायत मिलने के बाद CMD ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की देखरेख में लगे नाकाबिल अफसरों पर दोबारा विश्वास जताते हुए मुआयने पर भेजा। नतीजा अभी तक कागजों से बाहर आता हुआ नहीं दिख रहा है। नाकाबिल अफसरों ने अपनी नाकामियों का ठीकरा स्टेडियम मैनेजरों के मत्थे मढ़ने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। पता हो कि राज्य सरकार व CCL की संयुक्त इकाई JSSPS स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की देखभाल का जिम्मा संभालती है जबकि रिपेयरिंग का जिम्मा CCL के CSR फंड से होना था/है।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम की दुर्दशा देख व्यथित थे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री 26 जुन को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मुख्य स्टेडियम में आयोजित केंद्रीय सरना समिति की ओर से 351 गरीब आदिवासी जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान स्टेडियम की दुर्दशा देखकर मुख्यमंत्री काफी व्यथित थे और इसीलिए समीक्षा बैठक के दौरान CCL के अधिकारी पर पील पड़े। मुख्यमंत्री की डांट के बाद थोड़ी बहुत हलचल दिख रही है लेकिन काम कितना और कब तक होता है ये देखना होगा क्योंकि 3 साल में CCL अपने वायदे पर खरा नहीं उतर पाया है।
स्टेडियमों की देखभाल में कमियों पर खेल सचिव ने भी CMD को लिखा था पत्र
मुख्यमंत्री से मिली फटकार से पहले खेल सचिव डॉ मनीष रंजन ने भी CCL के CMD को MoU के प्रावधानों के तहत स्टेडियमों की मरम्मती और रख-रखाव करने संबंधी कड़ा पत्र लिखा था। इससे पहले पद संभालने के बाद पहली अनौपचारिक बैठक के दौरान भी खेल सचिव ने स्टेडियमों की दुर्दशा पर चिंता जताई थी और जल्द से जल्द पूरी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया था।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत