Sports Jharkhand
खेलो इंडिया : तीसरे दिन झारखंड के एथलीटों ने जीते 3 पदक, विजय-फ्लोरेंस ने रजत व रामचंद्र ने कांस्य जीता
sportsjharkhand.com टीम रांची
18:01:43

sportsjharkhand.com टीम

रांची-पुणे


पुणे में चल रही खेलो इंडिया प्रतियोगिता के तीसरे दिन झारखंड के एथलीटों ने दो रजत समेत तीन पदक बटोरे। शुक्रवार सुबह के सत्र में विजय लकड़ा ने U 21 बालक वर्ग में 67.78 मीटर भाला फेंक रजत पदक प्राप्त कर झारखंड का खाता खोला। विजय SAI SAG सेंटर मोरहाबादी का प्रशिक्षु है और लचड़ागढ़ का रहने वाला है। वहीं शाम के सत्र में U 17 बालक 400 मीटर दौड़ में रामचंद्र सांगा ने 49.53 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता जबकि फ्लोरेंस बारला U 21 बालिका वर्ग के 400 मीटर में 55.74 सेकंड के समय के साथ शुक्रवार को झारखंड के लिए तीसरा व आखिरी पदक जीता। रामचंद्र व फ्लोरेंस ने सेमीफाइनल से काफी बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन स्वर्ण पदक हाथ से फिसल गया। विजय, रामचंद्र व फ्लोरेंस की सफलता पर खेल विभाग के अधिकारियों, खेल प्रशासकों और प्रशिक्षकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।