Sports Jharkhand
पूर्व DGP डीके पांडेय ही हैं JSCA के आजीवन सदस्य
sportsjharkhand.com टीम रांची
12:48:29

sportsjharkhand.com टीम

रांची


JSCA के आजीवन सदस्य डीके पांडेय कौन हैं ? इसको लेकर लगाए जा रहे कयासों पर sportsjharkhand.com पूरी जिम्मेवारी के साथ अपने पाठकों को बता रहा है कि ये डीके पांडेय राज्य के पूर्व DGP डीके पांडेय ही हैं। JSCA के दस्तावेज बताते हैं कि उनकी सदस्यता संख्या 1950 है, क्रमांक संख्या 654 साथ में उनकी वर्दीधारी तस्वीर लगी है।  JSCA ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित COA को 2017 में आजीवन सदस्यों की जो सूची भेजी थी और लातेहार में हुए 2018 के AGM के साथ जो वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित हुई इन दोनों में डीके पांडेय का नाम दर्ज नहीं है। फिर JSCA की किस कमिटी ऑफ मैनेजमेंट या किस AGM में डीके पांडेय की सदस्यता पर मुहर लगाई गई ?  JSCA मैनेजमेंट कमिटी की पहली बैठक 10 सितंबर 2018 को, दूसरी बैठक 26 जनवरी 2019 को और तीसरी बैठक 27 अगस्त 2019 को हुई। 27 अगस्त 2019 की बैठक से पहले ही JSCA के सदस्यों की सूची जारी कर दी गई थी। इसलिए इस मीटिंग का कोई महत्व नहीं है और इससे पहले की दो मीटिंग की मिनट्स में डीके पांडेय के नाम पर कोई चर्चा नहीं है। बैठकों  में मौजूद कई पदाधिकारियों ने भी ऐसे किसी भी प्रस्ताव से साफ इंकार किया है। डीके पांडेय जी कब आजीवन सदस्य बने ये भी जांच का विषय हो गया है ? गैरमजरूआ जमीन पर घर बनानेवाले मामले की तरह !


इसी खबर से जुड़ी एक खबर 

sportsjharkhand.com ने 29 अगस्त को भी प्रकाशित की थी

COA को धता बता JSCA के इशारे पर डी के पांडेय ने JSCA में तलाशी जमीन !

http://sportsjharkhand.com/news-show.php?rcode=1220