sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
रविवार को भारतीय लॉन बॉल टीम में शामिल झारखंड के 9 खिलाड़ी रांची से दिल्ली होते हुए ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होनेवाले कॉमनवेल्थ खेलों में भाग लेने के लिये रवाना हुए। भारतीय टीम के के बाक़ी सदस्य नयी दिल्ली में टीम के साथ जुड़ेंगे और गोल्ड कोस्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। टीम प्रतियोगिता से लगभग तीन माह पहले ही गोल्ड कोस्ट के लिए रवाना हो रही है। टीम के कोच झारखंड के मधुकांत पाठक दिल्ली से टीम के साथ जुड़ेंगे । जो खिलाड़ी रवाना हुए उनमें दिनेश कुमार, चंदन सिंह, सुनील बहादुर, क्रिशन खलखो, आलोक, लवली चौबे, रूपा रानी तिर्की, फरजाना खान और सरिता कुमारी शामिल हैं। भारतीय दल का उत्साहवर्धन करने हवाई अड्डे पर झारखंड बोलिंग संघ के कोषध्यक्ष रोहित सिंह, देवेंद्र सिंह, पायल प्रीति, सुमित कुमार, बिपिन सिंह उपस्थित थे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत